न्यूज़11 भारत
जामताड़ा/डेस्क: जामताड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. जहां सुबह करीब 9 बजे नारायणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने 40 वर्षीय फुरकान अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना उस समय हुई, जब फुरकान अंसारी नाश्ता करने के लिए धर्मपुर मोड़ के पास गया हुआ था. इस दौरान दो अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और फुरकान के मुंह में गोली मारकर और हवा फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना के बाद ग्रामीण एवं परिजन के द्वारा फुरकान को जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही हैं. साथ ही परिजनों में काफी आक्रोश देखा जा रहा हैं.
यह भी पढ़े: रांची: मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर में हड़कंप, वाहन के अंदर चालक का शव मिलने से सनसनी