भाकपा-माले की बैठक में 28 जुलाई को चारू मजूमदार का शहादत दिवस मनाने का निर्णय

बैठक में निर्णय

भाकपा-माले की बैठक में 28 जुलाई को चारू मजूमदार का शहादत दिवस मनाने का निर्णय

देश के मौजूदा हालात, छात्र आंदोलनों और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा; लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

भाकपा-माले की बैठक में 28 जुलाई को चारू मजूमदार का शहादत दिवस मनाने का निर्णय

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  खलारी के चामा गांव में भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को कॉमरेड जगदीश गंझू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, छात्र आंदोलनों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से आगामी 28 जुलाई को भाकपा (माले) के संस्थापक नेताओं में से एक कॉमरेड चारू मजूमदार का शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया.

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के एरिया सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी कॉमरेड किशोर खंडित ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए असहमति और जन आवाजों का सम्मान आवश्यक है. उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में छात्र-युवा आंदोलनों के प्रति सरकार का रवैया चिंताजनक रहा है, जिससे युवाओं के बीच निराशा का माहौल बन रहा है.

उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे आज देश के युवाओं के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं. ऐसे में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उसे सुना जाना चाहिए. भाकपा (माले) छात्रों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी.

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 28 जुलाई को आयोजित होने वाले शहादत दिवस कार्यक्रम में चारू मजूमदार के जीवन, उनके वैचारिक योगदान और जन आंदोलनों में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा. साथ ही संगठन के विस्तार और आगामी जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा भी तैयार की गई.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों के बीच जनसंगठनों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है. बैठक में संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने तथा आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर बल दिया गया.

इस अवसर पर कॉमरेड आबिद अंसारी, कॉमरेड भूटान गंझू, कॉमरेड शिवबालक लोहारा, कॉमरेड बड़मणी देवी, कॉमरेड लखना उरांव, कॉमरेड महेंद्र लोहारा, कॉमरेड लासन गंझू, कॉमरेड इतवारी देवी, कॉमरेड महावीर गंझू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि संगठन जनहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा और समाज के कमजोर तबकों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगा.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर के त्रिशूल चौक के पास युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

संबंधित सामग्री

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव (एडवर्स ड्रग रिएक्शन-एडीआर) की रिपोर्टिंग अब पहले से अधिक सरल और सुलभ होगी.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

SIR कार्य में लापरवाहरी बरतने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

झारखंड

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

करीब साढ़े तीन घंटे तक चला रेस्क्यू, बिजली आपूर्ति बंद कर युवक को सुरक्षित उतारा गया

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

बिहार

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

समस्तीपुर रेल मंडल में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है. सीबीआई की टीम ने डीआरएम कार्यालय से हिरासत में लिए गए सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण कुमार मंडल से अधिकारी क्लब में पूछताछ जारी रखी है.

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

झारखंड

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

आशंका है एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया