न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सी.पी. सोलंकी को छात्र राजद झारखंड का तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. बुधवार को राजद कार्यालय, रांची में उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी और छात्र राजनीति में छात्र राजद की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया. राजद नेता रवि जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र राजद प्रोफेसर नवल किशोर का आभार जताया एवं आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव के सामाजिक विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे एवं हमारे नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के आर्थिक आजादी की नारा को छात्र के माध्यम से झारखंड बिहार सहित पूरे देश में प्रचारित प्रसारित करेंगे
प्रदेश अध्यक्ष बने सी.पी. सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि वे संगठन की मजबूती और छात्र हितों की लड़ाई को प्राथमिकता देंगे. इस अवसर पर छात्र राजद प्रदेश अध्यक्ष सीपी सोलंकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नवल किशोर, श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रधान महासचिव सत्यानंद भोक्ता, विधायक नरेश सिंह, सुभाष प्रसाद यादव, अनीता यादव, समेत अन्य प्रदेश के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया. उन्होंने तीसरी बार विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया और संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प को दोहराया.
इस मौके पर कमलेश यादव, रामकुमार यादव, शुभम ठाकुर, रोहित कुमार यादव, कमल कांत यादव, आनंद यादव, प्रियांशु पाठक, अमन तिवारी, श्रवण यादव, कुंदन सिंह, सुजीत कुमार, आदित्य कुमार झा, विकास कुमार, सूर्य कुमार यादव एवं अन्य लोगों ने छात्र राजद प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की.
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने एशिया कप का किया बहिष्कार, UAE से नहीं खेलेगा मैच, टूर्नामेंट से बाहर हुई टीम