न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी सुशील उरांव को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. सजा के बिंदु पर 27 जून को सुनवाई होगी पाक्सो विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है. सामूहिक दुष्कर्म की घटना 17 अप्रैल, 2024 की है जो मांडर थाना क्षेत्र की है. दोनों नाबालिग बहनें चान्हो थाना क्षेत्र के हूंटार में लगने वाला मेला देखने गई थी जिनके साथ दो नाबालिग आरोपी भी थे. मेला देखने के बाद चारों एक ही बाइक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे. तभी दोनों आरोपी दोनों नाबालिग बहनों को अपने घर ले गये. नाबालिग बहनों ने जब उन्हें घर छोड़ने को कहा तो आरोपियों ने थोड़ी देर में छोड़ देने की बात की और कुछ देर बाद दोनों नाबालिग आरोपी ने दोनों नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया. इसके बाद दोनों आरोपियों ने अपने दोस्त सुशील उरांव को भी बुला लिया. और सुशील ने भी एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद एक पीड़िता भागकर घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी. वही दूसरी पीड़िता बीजुपाड़ा खलारी रोड स्थित जंगल से बरामद की गई. जहां आरोपियों ने सुबह में बाइक से उतर दिया था. जिसके बाद घटना को लेकर मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.
यह भी पढ़ें: पलामू में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड और लाठियों से पीटकर तीन को किया लहूलुहान