हादसा

चौपारण थाना क्षेत्र के दनूवा घाटी में कंटेनर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

By : Pramod Kumar
चौपारण थाना क्षेत्र के दनूवा घाटी में कंटेनर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र के दनूवा घाटी में एक कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार कंटेनर अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गया. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण पहुंचाया.

अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  पुलिस कंटेनर के कागजात और अन्य जानकारियों के आधार पर चालक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है.

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. दनूवा घाटी में आए दिन हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: अवैध बालू-गिट्टी भंडारण के खिलाफ पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, 8500 घन फीट बालू और 3000 घन फीट गिट्टी जब्त

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.