कांग्रेस नेत्री सह फुसरो नगर परिषद वार्ड पार्षद रश्मि सिंह हुई भाजपा में शामिल

कांग्रेस नेत्री सह फुसरो नगर परिषद वार्ड पार्षद रश्मि सिंह हुई भाजपा में शामिल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में सैकड़ो समर्थकों के साथ ली पार्टी की सदस्यता

कांग्रेस नेत्री सह फुसरो नगर परिषद वार्ड पार्षद रश्मि सिंह हुई भाजपा में शामिल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में काँग्रेस नेत्री सह फुसरो नगर परिषद की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सभी नवागंतुकों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया.

समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने मिस कॉल के माध्यम से भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता भी ग्रहण की. कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह एवं अशोक बड़ाईक, बोकारो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज, अर्चना सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग तेजी से पार्टी से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी, विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी शासन स्थापित हुआ है, जिससे आम जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है.

उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान और अधिकार पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है. आज महिलाएं केवल भागीदार नहीं, बल्कि देश के विकास की अग्रणी शक्ति बनकर उभर रही हैं. पार्टी महिलाओं को बराबरी का अधिकार, सम्मान और नेतृत्व के अवसर देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

उन्होंने आगे कहा कि रश्मि सिंह और उनके समर्थकों का पार्टी में शामिल होना संगठन को और मजबूत करेगा तथा आने वाले समय में भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी.

पार्टी में शामिल होने वालो में विनय सिंह, अनिल सिंह, विजेंद्र कुमार, उर्मिला देवी, शोभा सिंह, सीमा सिंह, निधि सिंह, राजीव रंजन, विक्रम कुमार, श्वेता सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मी में आगजनी से बचाव को लेकर उपायुक्त की अपील, सतर्कता बरतने का आग्रह

संबंधित सामग्री

झारखण्ड विज्ञान, प्रावैधिकी एवं नवाचार परिषद (JCSTI)  के अंतर्गत राँची साइंस सेंटर के तत्वावधान में

झारखंड

झारखण्ड विज्ञान, प्रावैधिकी एवं नवाचार परिषद (JCSTI) के अंतर्गत राँची साइंस सेंटर के तत्वावधान में ' पॉपुलर लेक्चर STEM

झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की बैठक में बैंक्वेट हॉल को कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति में हो रही कठिनाई पर चर्चा

झारखंड

झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की बैठक में बैंक्वेट हॉल को कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति में हो रही कठिनाई पर चर्चा

हर अच्छे काम का विरोध करना, षड्यंत्र और राजनीति करना, कांग्रेस का इतिहास - आदित्य साहू

झारखंड

हर अच्छे काम का विरोध करना, षड्यंत्र और राजनीति करना, कांग्रेस का इतिहास - आदित्य साहू

'बिल का विरोध कर झामुमो, कांग्रेस, राजद ने दिखाया अपना चरित्र, इस जघन्य पाप की माफी नहीं'

Breaking: रुक्का डैम से राजधानी रांची के बड़े इलाकों में 6:00 बजे से लेकर शम के 6:00 बजे तक पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी

झारखंड

Breaking: रुक्का डैम से राजधानी रांची के बड़े इलाकों में 6:00 बजे से लेकर शम के 6:00 बजे तक पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मिले, परिवार से जाना कुशलक्षेम

झारखंड

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मिले, परिवार से जाना कुशलक्षेम