शोक सभा का आयोजन

मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर लातेहार समाहरणालय में शोक सभा का आयोजन, दी गयी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने 02 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

By : Ark Sahuliyar
मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर लातेहार समाहरणालय में शोक सभा का आयोजन, दी गयी श्रद्धांजलि

अजीत कुमार/न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार, सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर आज समाहरणालय सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में उपायुक्त संदीप कुमार, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद सहित समाहरणालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने 02 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उपायुक्त ने दिवंगत सुदिव्य कुमार के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान को स्मरण किया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें.

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम