मगध संघमित्रा क्षेत्र महिला समिति की सराहनीय पहल, भीषण गर्मी में बच्चों को राहत,...

मगध संघमित्रा क्षेत्र महिला समिति की सराहनीय पहल, भीषण गर्मी में बच्चों को राहत, स्कूल में पंखे, ट्यूबलाइट, बैग का वितरण

मगध संघमित्रा क्षेत्र महिला समिति की सराहनीय पहल भीषण गर्मी में बच्चों को राहत स्कूल में पंखे ट्यूबलाइट बैग का वितरण

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  अर्पिता महिला मंडल के कुशल मार्गदर्शन में मगध संघमित्रा क्षेत्र महिला समिति द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई. अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समिति ने मगध परियोजना से प्रभावित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय देवलगड़ा में आवश्यक सुविधाओं एवं सामग्री का वितरण किया.भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के दो कमरों के लिए दो पंखे, ट्यूबलाइट एवं छह बल्ब प्रदान किए गए,जिससे बच्चों को पढ़ाई के दौरान राहत मिल सके. इसके साथ ही 25 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पेंसिल बैग किट, नाश्ता एवं फलों का वितरण किया गया.विद्यालय में कार्यरत एकमात्र शिक्षिका को भी इस अवसर पर छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया, ताकि वे गर्मी के मौसम में अपने कार्य को सुचारू रूप से कर सकें.

कार्यक्रम के दौरान अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता कुमारी के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता अपनाने,सही ढंग से कपड़े पहनने एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया.इस कार्यक्रम में समिति की श्वेता कुमारी,प्रवीला सिन्हा,पम्मी कुमारी,निशा सिन्हा,रीना कुमारी एवं दीप्ति चटोराज उपस्थित रहीं और सभी ने मिलकर इस सामाजिक कार्य को सफल बनाया.

यह पहल न केवल बच्चों के लिए उपयोगी साबित हुई, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने का कार्य किया.

यह भी पढ़ें: अशोका परियोजना में ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

संबंधित सामग्री

हर्षद मेहता का नाम लेकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, ठग लिए 5.20 लाख रुपए

झारखंड

हर्षद मेहता का नाम लेकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, ठग लिए 5.20 लाख रुपए

चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल, एक को किया गया रिम्स रेफर

झारखंड

चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल, एक को किया गया रिम्स रेफर

डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर स्वाति राय का सम्मान, राजगंज इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ समारोह

झारखंड

डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर स्वाति राय का सम्मान, राजगंज इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ समारोह

केडी मुख्य बाजार में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, खलारी थाने में मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

झारखंड

केडी मुख्य बाजार में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, खलारी थाने में मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

चंदवा में

झारखंड

चंदवा में 'ग्राम चलो-बस्ती चलो' अभियान के तहत सेन्हा गांव में भाजपा की बैठक आयोजित