हादसा

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर टेम्पू-बाइक की टक्कर, तीन घायल, दो गंभीर मेदिनीनगर रेफर

गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर टेम्पू-बाइक की टक्कर, तीन घायल, दो गंभीर मेदिनीनगर रेफर

विकास कुमार/न्यूज11  भारत 

पलामू/डेस्क : पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर ऊपरी गांव के समीप रविवार देर शाम को टेम्पू और बाइक के बीच टक्कर हो गई. हादसे में तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. घायलों में काला पहाड़ गांव निवासी अजय राम (41), बैराव निवासी अजित कुमार पासवान (23) और संतोष कुमार पासवान (47) शामिल हैं. चिकित्सकों ने अजय राम और संतोष कुमार पासवान की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें मेदिनीनगर रेफर किया है. बताया जाता है कि टेम्पू जपला-छतरपुर मुख्य सड़क से जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार की टेम्पू पर बैठे एक व्यक्ति के पैर से टक्कर हो गई. हादसे में टेम्पू सवार व्यक्ति और बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हुए.

यह भी पढ़ें: केडीएच KDH चेक पोस्ट के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा 1.45 टन कोयला बरामद

संबंधित सामग्री

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हत्या कर शव दफन करने की बात कबूली

जीवित महिला को मृत बताकर बंद कर दिया गया राशन और पेंशन भुगतान, राशन और पेंशन फिर शुरू करने की मांग

जीवित महिला को मृत बताकर बंद कर दिया गया राशन और पेंशन भुगतान, राशन और पेंशन फिर शुरू करने की मांग

परिजनों के अनुसार, कलावती देवी वृद्ध होने के साथ-साथ दिव्यांग भी हैं. उम्र के इस पड़ाव पर पेंशन उनके लिए आर्थिक सहारे का माध्यम थी

परिसदन सभागार सरायकेला में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

परिसदन सभागार सरायकेला में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जवाबदेही तय करने के दिए गए निर्देश

केडीएच KDH चेक पोस्ट के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा 1.45 टन कोयला बरामद

केडीएच KDH चेक पोस्ट के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा 1.45 टन कोयला बरामद

चोरी की नीयत से सड़क किनारे छिपाया गया था कोयला, सीआईएसएफ CISF की छापेमारी में खुलासा; CCLसीसीएल प्रबंधन को सौंपा गया