पंकज उरांव हत्याकांड

पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने दी थी 10 लाख की सुपारी, पंकज उरांव हत्याकांड के खुलासे के बाद पत्नी समेत सात गिरफ्ता

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एकता जंगल से 23 सितंबर को बरामद पंकज उरांव के शव के मामले में सनसनीखेज खुलासा<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने दी थी 10 लाख की सुपारी, पंकज उरांव हत्याकांड के खुलासे के बाद पत्नी समेत सात गिरफ्ता

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एकता जंगल से 23 तारीख को बरामद पंकज उरांव के शव के मामले में पलामू पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.  पलामू एसपी कपिल चौधरी ने प्रेस वर्ता कर बतया की 23 तारीख को एक अज्ञात शव मिला था जिसकी पहचान उटारी रोड बंजारी गांव के पंकज उरांव के रूप में हुई थी पुलिस ने जब इसकी छानबीन शुरू की और उसकी पत्नी से पूछताछ करना शुरू की.

पुलिस  की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार पत्नी अनिमा कुमारी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी सच्चाई बताई है. पूछताछ में सामने आया कि मृतक पंकज उरांव कई लड़कियों से बातचीत करता था, जिसके चलते पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था. पति लगातार उसके साथ मारपीट करता था और फोन पर जान से मारने की धमकी भी देता था, जिससे तंग आकर पत्नी अपने मायके चली गई थी.

पति के बाहर से वापस आने पर प्रताड़ना और बढ़ गई, जिसके बाद पत्नी ने अपने पिता से मिले एनएच मुआवजे के पैसों में से 10 लाख रुपए  आरोपी तेतरी देवी को पति की हत्या की सुपारी के तौर पर दिए. इनमें से 8 लाख रुपए वर्तमान में तेतराई देवी के खाते में मौजूद हैं. 

इस खतरनाक साजिश को अंजाम देने के लिए तेतराई देवी और उसके पति पिंटू कुमार व रिंकी कुमारी और  जितेंद्र उराव रामजन्म उराव और दिलेश्वर सिंह ने मिलकर योजना बनाई. योजना के तहत रिंकी कुमारी ने काजल कुमारी के नाम से दूसरा नंबर इस्तेमाल कर मृतक को अपने प्रेम जाल में फंसाया और बातचीत कर मिलने के बहाने रात को बुलाया.

मिलने के बहाने बुलाने के बाद तेतराई देवी और रिंकी कुमारी दोनों मृतक के साथ गाड़ी में गईं, जबकि उनके पति भी पीछे-पीछे गाड़ी से साथ चल रहे थे. सभी लोग जंगल की ओर गए, जहाँ मौका पाकर आरोपियों ने दुपट्टे से गला दबाकर पंकज उरांव की हत्या कर दी और शव को एकता जंगल में लाकर फेंक दिया. इस पूरे बहुचर्चित कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके पिता और सुपारी लेने वाले मुख्य किरदारों समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से मोबाइल, नगद रुपए, बैंक पासबुक तथा सुजुकी एक्सएल 6 कार बरामद करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: चौपारण थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई

संबंधित सामग्री

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हत्या कर शव दफन करने की बात कबूली

जीवित महिला को मृत बताकर बंद कर दिया गया राशन और पेंशन भुगतान, राशन और पेंशन फिर शुरू करने की मांग

जीवित महिला को मृत बताकर बंद कर दिया गया राशन और पेंशन भुगतान, राशन और पेंशन फिर शुरू करने की मांग

परिजनों के अनुसार, कलावती देवी वृद्ध होने के साथ-साथ दिव्यांग भी हैं. उम्र के इस पड़ाव पर पेंशन उनके लिए आर्थिक सहारे का माध्यम थी

परिसदन सभागार सरायकेला में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

परिसदन सभागार सरायकेला में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जवाबदेही तय करने के दिए गए निर्देश

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर टेम्पू-बाइक की टक्कर, तीन घायल, दो गंभीर मेदिनीनगर रेफर

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर टेम्पू-बाइक की टक्कर, तीन घायल, दो गंभीर मेदिनीनगर रेफर

गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया