अवैध कोयला

केडीएच KDH चेक पोस्ट के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा 1.45 टन कोयला बरामद

चोरी की नीयत से सड़क किनारे छिपाया गया था कोयला, सीआईएसएफ CISF की छापेमारी में खुलासा; CCLसीसीएल प्रबंधन को सौंपा गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
केडीएच KDH चेक पोस्ट के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा 1.45 टन कोयला बरामद

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  सीसीएल एनके एवं पिपरवार क्षेत्र में कोयला चोरी और अवैध खनन के खिलाफ सीआईएसएफ की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी अभियान के तहत सीआईएसएफ की कोयला छापेमारी टीम ने केडी एच KDH चेक पोस्ट के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया 1.45 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद किया. आशंका है कि कोयले को चोरी कर ले जाने की नीयत से झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था.

सीआईएसएफ के कमांडेंट अमित कुमार को केडीएच KDH क्षेत्र में झाड़ियों के बीच अवैध कोयला छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए उनके निर्देश पर तत्काल छापेमारी टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया. सहायक कमांडेंट मनोहर बरवाहा के नेतृत्व में पहुंची टीम में निरीक्षक पंकज झा सहित 10 सीआईएसएफ बल सदस्य शामिल थे.

छापेमारी के दौरान टीम ने केडी एच KDH चेक पोस्ट की ओर जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियों की जांच की. इस दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखा गया कोयला बरामद हुआ. बरामद कोयले को मौके से एकत्र कर KDH W.B. नंबर-03 में वजन कराया गया, जहां कुल वजन 1.450 मीट्रिक टन पाया गया.

सीसीएल प्रबंधन द्वारा निर्धारित 1,522.22 रुपये प्रति टन की दर से बरामद कोयले की अनुमानित कीमत 2,207.22 रुपये आंकी गई है. कार्रवाई के बाद बरामद कोयले को नियमानुसार सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया. बाद में कोयले को 18 नंबर कोल डंप में उतार दिया गया.

सीआईएसएफ के अनुसार यह कार्रवाई माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट, 1957 (MMDR Act) के प्रावधानों के तहत की गई है. हालांकि मौके से कोयला छिपाने वाले किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

ड्रोन से भी रखी जा रही नजर

सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि एनके एवं पिपरवार क्षेत्र में कोयला चोरी और अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए जमीनी स्तर पर नियमित गश्ती और छापेमारी के साथ ड्रोन सर्विलांस का इस्तेमाल किया जा रहा है. संवेदनशील और दुर्गम इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि कोयला चोरी और अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों की समय रहते पहचान की जा सके.

उन्होंने कहा कि सीसीएल की संपत्ति और कोयला संसाधनों की सुरक्षा सीआईएसएफ की प्राथमिक जिम्मेदारी है. अवैध खनन एवं कोयला चोरी के खिलाफ आधुनिक तकनीक और जमीनी कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा रहा है. ऐसे मामलों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट के आदेश के बाद यूसिल की बादू हुरांग यूरेनियम प्रोजेक्ट के ठेका मजदूरों ने  बांटी मिठाइयां

संबंधित सामग्री

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हत्या कर शव दफन करने की बात कबूली

जीवित महिला को मृत बताकर बंद कर दिया गया राशन और पेंशन भुगतान, राशन और पेंशन फिर शुरू करने की मांग

जीवित महिला को मृत बताकर बंद कर दिया गया राशन और पेंशन भुगतान, राशन और पेंशन फिर शुरू करने की मांग

परिजनों के अनुसार, कलावती देवी वृद्ध होने के साथ-साथ दिव्यांग भी हैं. उम्र के इस पड़ाव पर पेंशन उनके लिए आर्थिक सहारे का माध्यम थी

परिसदन सभागार सरायकेला में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

परिसदन सभागार सरायकेला में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जवाबदेही तय करने के दिए गए निर्देश