इप्सोवा दीवाली मेले में झूमे बच्चे, गूंजा संगीत और थिरके लोक कलाकार

इप्सोवा दीवाली मेले में झूमे बच्चे, गूंजा संगीत और थिरके लोक कलाकार

इप्सोवा दीवाली मेले में झूमे बच्चे गूंजा संगीत और थिरके लोक कलाकार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
इप्सोवा के 25वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित दीवाली मेला ने राजधानी में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया. इस अवसर पर पारंपरिक संस्कृति, बच्चों की प्रतिभा और संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला. मेले की शुरुआत स्कूली विद्यार्थियों के प्रतियोगिता से हुई, जिसमें डीपीएस, केयराली, लोरेटो, सेंट जेवियर्स, जेवीएम और डीएवी हेहल स्कूल के छात्रों ने हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मकता और ऊर्जा से सभी का दिल जीत लिया. कार्यक्रम में डॉक्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों के साथ ही झारखंड हाईकोर्ट के कई जजों ने भी हिस्सा लिया. सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. 

इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में राजस्थानी और काबेलिया लोक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक संगीत और नृत्य की लय ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया. मेले में लाइव पॉटरी मेकिंग, सोहराय पेंटिंग और पोर्ट्रेट मेकिंग भी हुआ. वहीं, पुलिस मॉडर्नाइजेशन स्टॉल्स में हथियार, गोला-बारूद और लैंड माइन वाहन प्रदर्शित किए गए, जिसका हर किसी ने आनंद किया. इस दौरान परेड ग्राउंड में एयरो मॉडलिंग-यानि छोटे विमान बनाने और उड़ाने की कला और आर्चरी का आनंद भी छोटे बच्चों ने लिया. 

शाम को मेला तब अपने चरम पर पहुंचा जब प्रसिद्ध गायक विशाल जैन के संगीत समारोह ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. उनके मनमोहक गीतों और शानदार प्रस्तुति से पूरा परिसर गूंज रहा था. इस कार्यक्रम में इप्सोवा की अध्यक्ष शिखा गुप्ता, सचिव नेहा सागर और कोषाध्यक्ष प्रिया दुबे के साथ ही सदस्य चीनू कुमार, पूजा झा, प्रीति होमकर, प्रीति रमेश और प्रिया रंजन समेत उपस्थित थी. इप्सोवा का यह दीवाली मेला न केवल मनोरंजन का केंद्र बना, बल्कि बच्चों की प्रतिभा, कला और भारतीय संस्कृति को मंच देने का एक सार्थक प्रयास साबित हुआ.

यह भी पढ़े: बिहार विधानसभा चुनाव में PM मोदी भरेंगे हुंकार, चार चरणों में करेंगे जनसभाएं, जानिए कब?

संबंधित सामग्री

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

झारखंड

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

गैंग सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 159 अभ्यर्थी भी हिरासत में

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

झारखंड

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

बसिया: सड़क हादसों का

झारखंड

बसिया: सड़क हादसों का 'ब्लैक संडे', आधे घंटे में पांच दुर्घटनाएं; आयुष डॉक्टर के भरोसे रहा अस्पताल

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस