न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर शोक जताया है. सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. धनबाद की जनता की सेवा और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया. एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मन्नान जी के शोकाकुल परिवार और समर्थकों के साथ हैं.
यह भी पढ़े- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री दिवंगत मन्नान मल्लिक को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि