न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कल पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे. अगले कुछ दिनों तक वे झाड़ग्राम, पुरुलिया एवं जंगलमहल के विभिन्न विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे. भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा बंगाल चुनावों को लेकर उन्हें वोटरों को साधने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. कल दिल्ली जाने के क्रम में रांची एयरपोर्ट पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें यथाशीघ्र बंगाल के चुनाव अभियान में शामिल होने को कहा.
झारखंड आंदोलन के समय से ही पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के विभिन्न विधानसभा सीटों पर चम्पाई सोरेन की खासी पकड़ है. पार्टी को उम्मीद है कि पूर्व सीएम की सक्रियता से उस क्षेत्र के वोटरों को भाजपा के पक्ष में मोड़ने के सफलता मिलेगी. ज्ञात हो कि इस बार पश्चिम बंगाल में सत्ता की दहलीज पर खड़ी भाजपा इन चुनावों में जीत के लिए पूरी ताकत लगा रही है. गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता बंगाल में कैंप किए हुए हैं.
ये भी पढ़ें- ट्रेज़री घोटाले में बड़ी मछलियों को बचाने की तैयारी, CBI जांच हो: प्रवीण प्रभाकर