Census 2027: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनगणना के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की

Census 2027: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनगणना के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की

मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 प्रक्रिया में अपनी महत्ती जिम्मेदारी का निर्वहन, सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की.

census 2027 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनगणना के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
CM हेमंत सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 की प्रक्रिया में अपनी महती जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की. मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं. 

जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी से हुए अवगत
इस दौरान मुख्यमंत्री को जनगणना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण करने से संबंधित प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया. मुख्यमंत्री के समक्ष जनगणना अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत 01 मई से 15मई तक स्व-गणना कार्य प्रारंभ हो चुका है. इसके पश्चात मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक पूरे राज्य में किया जाएगा. इस गहन जनगणना अभियान के दौरान घर-घर जाकर प्रगणक से संबद्ध कर्मी डेटा संग्रह करेंगे. सभी जिलों में इस कार्य के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है. 

जनगणना कार्य सिर्फ आंकड़े जुटाना नहीं बल्कि आमजन के भविष्य को सही दिशा देने का आधार
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जनगणना कार्य सिर्फ आंकड़े जुटाना नहीं बल्कि आमजनों के भविष्य को सही दिशा देने का आधार है. जनगणना से राज्य सरकार की योजनाओं को और ज्यादा प्रभावी तरीके से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने इस कार्य के दौरान क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मिलित किए जाने की बात जनगणना अधिकारियों से कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना-2027 का कार्य तकनीकी रूप से सराहनीय पहल है. मुख्यमंत्री ने  समस्त राज्य वासियों से इस राष्ट्रीय जनगणना अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया.

इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, भारत सरकार के निदेशक प्रभात कुमार, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, नगर आयुक्त, रांची नगर निगम सुशांत गौरव, सहायक नगर आयुक्त राहुल यादव, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शेषनाथ बैठा, जनगणना कार्य निदेशालय के उप निदेशक केशया० आर, सहायक निदेशक मुरारी मोहन, सांख्यिकी अधिकारी कौशल किशोर सहित अन्य उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- Breaking News: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, सशर्त अग्रिम जमानत मंजूर

 

संबंधित सामग्री

बोकारो ट्रेज़री घोटाला मामले में SIT की कार्रवाई जारी, आरक्षी के पद पर तैनात काजल मंडल गिरफ्तार, 8.75 लाख रुपये बरामद

झारखंड

बोकारो ट्रेज़री घोटाला मामले में SIT की कार्रवाई जारी, आरक्षी के पद पर तैनात काजल मंडल गिरफ्तार, 8.75 लाख रुपये बरामद

ओरमांझी में TPC से जुड़े दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

झारखंड

ओरमांझी में TPC से जुड़े दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में जनगणना-2027 के स्व-गणना प्रक्रिया का किया शुभारंभ 

झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में जनगणना-2027 के स्व-गणना प्रक्रिया का किया शुभारंभ 

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, लोक भवन ने आयोग के अध्यक्ष को लिखा पत्र 

झारखंड

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, लोक भवन ने आयोग के अध्यक्ष को लिखा पत्र 

रांची के 7 वर्षीय तैराक इशांक ने दुनिया में बजाया भारत का डंका, 29 किलोमीटर के

झारखंड

रांची के 7 वर्षीय तैराक इशांक ने दुनिया में बजाया भारत का डंका, 29 किलोमीटर के 'पाक स्ट्रेट' पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड