न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क: थाना पुलिस ने लड़की के साथ यौन शोषक के आरोप में बीते दिन एक युवक को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भी दिया है. इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बतलाया कि थाना क्षेत्र के आरा ग्राम निवासी तेज नारायण गंझू पिता प्रेम गंझु का प्रेम प्रसंग किसी युवती के साथ चल रहा था. युवक ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया.
लंबे समय बीत जाने के बाद जब युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक इन्कार कर गया. जिसके बाद युवती और उसके परिजन ने थाना में मामला दर्ज कराया. जिसके आधार पर पुलिस ने अग्रतर कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा पोस्को एक्ट के तहत विधिवत जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि युवक डकरा में सीसीएल कर्मी के रूप में कार्यरत था . युवक का जेल जाने से क्षेत्र में सनसनी है. इस अभियान में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के अलावा पुलिस पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा एवं पुलिस के जवान शामिल थे.
बसिया: असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट अकादमी के मैट को फूंका, नशेड़ियों के आतंक से खिलाड़ी परेशान