धनबाद रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, सीनियर डीईई संजीव कुमार 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

By : Ark Sahuliyar
धनबाद रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, सीनियर डीईई संजीव कुमार 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
शुक्रवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने अचानक छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने धनबाद रेल मंडल के वरीय विद्युत अभियंता (सीनियर डीईई) संजीव कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

शिकायत के आधार पर बिछाया गया जाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने की गुप्त शिकायत सीबीआई को मिली थी. शिकायत की जांच के बाद सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया. शुक्रवार को टीम डीआरएम कार्यालय पहुंची और जैसे ही अधिकारी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की राशि स्वीकार की, सीबीआई की टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

कार्यालय और आवास पर जारी है जांच
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की कार्रवाई और तेज हो गई है. सीबीआई की एक टीम डीआरएम कार्यालय में स्थित उनके चैंबर में कई घंटों से दस्तावेजों और फाइलों की जांच कर रही है. वहीं दूसरी टीम उनके निजी आवास पर पहुंचकर तलाशी अभियान चला रही है.

ये भी पढ़ें- रांची के इस्तियाक रहमान ने UPSC में हासिल की 354वीं रैंक, शहर का बढ़ाया मान

संबंधित सामग्री

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.