न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू लोकसभा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले जनप्रिय सांसद विष्णु दयाल राम के ऐतिहासिक एवं विकासगामी कार्यों से प्रभावित होकर चैनपुर और शाहपुर के सम्मानित व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने मेदिनीनगर सर्किट हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. व्यवसायियों ने सांसद को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर, व्यापारिक सुगमता तथा जन-सुविधाओं के अभूतपूर्व विकास की सराहना की. इस दौरान व्यापारियों ने अपनी स्थानीय व व्यापारिक समस्याओं को सांसद के समक्ष प्रमुखता से रखा.
सांसद ने सभी बातों को संवेदनशीलता से सुनते हुए समस्याओं के शीघ्र और यथासंभव समाधान का भरोसा दिलाया. इस सकारात्मक आश्वासन से व्यवसायियों में भारी खुशी और संतोष देखा गया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे, संतोष गुप्ता, अखिलेश प्रसाद, बड़कू सिंह, राजू गुप्ता, मुकेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, पिंटू गुप्ता, राजा जायसवाल, अनूप गुप्ता, दिलीप प्रसाद, गुड्डू गुप्ता समेत कई गणमान्य नागरिक और व्यापारिक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने पलामू के सर्वांगीण विकास के लिए सांसद के हाथों को और मजबूत करने का संकल्प लिया.