गर्मी या शॉर्ट सर्किट से लगी आग! रांची के पॉलीटेक्निक मैदान में धू-धू कर जली बुलेट

गर्मी या शॉर्ट सर्किट से लगी आग! रांची के पॉलीटेक्निक मैदान में धू-धू कर जली बुलेट

गर्मी या शॉर्ट सर्किट से लगी आग रांची के पॉलीटेक्निक मैदान में धू-धू कर जली बुलेट 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के पॉलीटेक्निक मैदान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मैदान में खड़ी एक बुलेट बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा. कुछ ही देर में बाइक आग की लपटों में घिर गई. आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई. 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक काफी देर से धूप में खड़ी थी. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अत्यधिक गर्मी या बाइक के वायरिंग सिस्टम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने हालात पर काबू पाया. गौरतलब है कि कल भी रांची में एक मोटरसाइकिल में आग लगने की घटना सामने आई थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है. विशेषज्ञ भीषण गर्मी में वाहनों की नियमित जांच और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है.

यह भी पढ़े: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस ट्रेन के प्रस्थान समय में हुआ परिवर्तन
 
संबंधित सामग्री

गढ़वा DC अनन्य मित्तल ने जिले के भंडारिया प्रखंड का किया दौरा, शिक्षा एवं पंचायत व्यवस्था का किया समीक्षा

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल ने जिले के भंडारिया प्रखंड का किया दौरा, शिक्षा एवं पंचायत व्यवस्था का किया समीक्षा

गढ़वा का ये कांस्टेबल कोर्ट में दिनभर करता है ड्यूटी, फिर  सड़क पर खड़ा होकर बचाता है लोगों की जान

झारखंड

गढ़वा का ये कांस्टेबल कोर्ट में दिनभर करता है ड्यूटी, फिर  सड़क पर खड़ा होकर बचाता है लोगों की जान

हुसैनाबाद मुख्य बाजार में नाली पर पटिया चढ़ी, लोगों को मिली राहत

झारखंड

हुसैनाबाद मुख्य बाजार में नाली पर पटिया चढ़ी, लोगों को मिली राहत

DC ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की, डिलीशन एवं ई केवाईसी कार्य में गति लाने का निर्देश दिया

झारखंड

DC ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की, डिलीशन एवं ई केवाईसी कार्य में गति लाने का निर्देश दिया

कांके थाना क्षेत्र में दखल-दिहानी को लेकर हुए मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में दखल-दिहानी को लेकर हुए मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार