न्यू संगम डिज्नीलैंड मेले में बड़ी राहत, गेट पास मुफ्त, झूलों और दुकानों पर भारी छूट की घोषणा

न्यू संगम डिज्नीलैंड मेले में बड़ी राहत, गेट पास मुफ्त, झूलों और दुकानों पर भारी छूट की घोषणा

न्यू संगम डिज्नीलैंड मेले में बड़ी राहत गेट पास मुफ्त झूलों और दुकानों पर भारी छूट की घोषणा

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा चार नंबर खेल मैदान में चल रहे न्यू संगम डिज्नीलैंड मेले में मेला समिति ने आम लोगों के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है.समिति ने घोषणा की है कि अब मेला में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क (फ्री) रहेगा. साथ ही झूलों और दुकानों पर भी विशेष छूट दी जा रही है, जिससे दर्शकों में उत्साह का माहौल है.पहले इस मेले में प्रवेश के लिए ₹10 का सहयोग राशि टिकट लिया जाता था. लेकिन मेला समिति ने क्षेत्रीय लोगों को राहत देते हुए यह शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया है. अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी शुल्क के मेले में प्रवेश कर सकता है.

मेले में लगाए गए विभिन्न आकर्षक झूलों पर अब विशेष छूट दी जा रही है.जिसमें नाव झूला, ड्रैगन झूला,टावर झूला,ब्रेक डांस झूला,मिकी माउस झूला सहित अन्य झूलों पर छूट मिलने से खासकर बच्चों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.वही मेले में लगे विभिन्न स्टॉल और दुकानों पर भी विशेष ऑफर और डिस्काउंट दिया जा रहा है. इससे लोग खरीदारी का भी आनंद ले रहे हैं और मेले में भीड़ बढ़ रही है.गर्मी के इस मौसम में शाम के समय लोग बड़ी संख्या में मेले में पहुंच रहे हैं.परिवार और बच्चे मिलकर यहां मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं, जिससे यह मेला स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है.मेला समिति ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस सीमित समय के विशेष ऑफर का लाभ उठाएं और मेले में आकर मनोरंजन का आनंद लें.

यह भी पढ़ें: कोयलांचल के किरीगड़ा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं का ग्रामीण दौरा, लोगों की सुनी गई समस्या

संबंधित सामग्री

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

झारखंड

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा गाय चोर, गैलेक्सी मॉल के पास खदेड़ के पकड़ा

झारखंड

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा गाय चोर, गैलेक्सी मॉल के पास खदेड़ के पकड़ा

ओडिशा के बालासोर डकैती कांड का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया

झारखंड

ओडिशा के बालासोर डकैती कांड का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया

हेरहंझ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल, काफी दिनों से चल रहा था फरार

झारखंड

हेरहंझ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल, काफी दिनों से चल रहा था फरार

बसिया : कोनबीर NHPC ग्राउंड बना नशेड़ियों का अड्डा, बच्चों के खेल मैदान में बिखरे पड़े हैं कांच के टुकड़े

झारखंड

बसिया : कोनबीर NHPC ग्राउंड बना नशेड़ियों का अड्डा, बच्चों के खेल मैदान में बिखरे पड़े हैं कांच के टुकड़े