बरवाडीह: कड़ाके की ठंड शुरू, सरकारी कंबल अब तक नदारद

बरवाडीह: कड़ाके की ठंड शुरू, सरकारी कंबल अब तक नदारद

बरवाडीह कड़ाके की ठंड शुरू सरकारी कंबल अब तक नदारद

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: कनकनी लगातार बढ़ती जा रही है. उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान हर दिन नीचे जा रहा है और कड़ाके की ठंड ने गरीब तबके को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है लेकिन अब तक सरकार की ओर से मिलने वाले कंबल जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाए हैं. आलम यह है कि कई गांवों और शहरी इलाकों में पिछले वर्षों की तरह अलाव की भी व्यवस्था नहीं की गई है. सड़कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य बाजार क्षेत्र में अलाव न होने से आम लोगों, खासकर मजदूर वर्ग और राहगीरों को कठिनाई झेलनी पड़ रही है. शाम ढलते ही लोगों को घरों में दुबकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता. 

लेकिन सामाजिक दायित्व के नाम पर किसी ने भी आगे बढ़कर पहल नहीं कीहै. चुनाव के समय 'समाज सेवा' का दावा करने वाले कई संगठन और व्यक्तित्व भी इस बार मैदान से गायब नजर आ रहे हैं. 

ठंड के मौसम में राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करती रही हैं. परंतु इस वर्ष प्रशासन की सुस्ती के साथ-साथ इन संगठनों की सक्रियता भी उल्लेखनीय रूप से कम दिख रही है. जानकार बताते हैं कि पहले जिला प्रशासन द्वारा सरकारी कंबल का आवंटन होते ही उन्हें जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बांटाजाता था, लेकिन इस बार कंबल आवंटन की प्रक्रिया ही शुरू नहीं हो पाई है, जिससे वितरण पूरी तरह ठप पड़ा है. लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन जल्दी कार्रवाई नहीं करता, तो  गरीब और दैनिक मजदूर वर्ग के सामने ठंड से निपटना और भी मुश्किल हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: नवादा: जमीन विवाद में युवक की हत्या, 5 माह की गर्भवती पत्नी ने परिवार के सदस्यों पर लगाए आरोप

संबंधित सामग्री

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

झारखंड

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

झारखंड

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

JPSC-JSSC से जुड़े 22 परीक्षाओं को रद्द किए जाने से समबंधित सिविल जज भर्ती मामले में सुनवाई हुई. झारखंड हाई कोर्ट ने रोक हटाने से इनकार कर दिया है.

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

झारखंड

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

धनंजय सोनी ने पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए पूरे झारखंड में एक समान SOP लागू करने की मांग की

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

झारखंड

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया