बरही: गोरहर थाना क्षेत्र में पत्रकार व उसके पिता पर जानलेवा हमला, थाने में शिकायत दर्ज

बरही: गोरहर थाना क्षेत्र में पत्रकार व उसके पिता पर जानलेवा हमला, थाने में शिकायत दर्ज

बरही गोरहर थाना क्षेत्र में पत्रकार व उसके पिता पर जानलेवा हमला थाने में शिकायत दर्ज

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत

बरही/डेस्क:  गोरहर थाना क्षेत्र के अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं.ताजा मामला गोरहर थाना क्षेत्र का है,जहां बेलकप्पी निवासी पत्रकार पियूष पाण्डेय एवं उनके पिता संजय पाण्डेय पर सूर्यकुंड धाम परिसर में शरारती तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया.इस संबंध में संजय पाण्डेय ने गोरहर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है.दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि ग्राम बेलकपी,थाना गोरहर निवासी अश्विनी पाण्डेय एवं सुमित पाण्डेय (दोनों पिता आदित्य कुमार पाण्डेय) ने सुर्य कुंड धाम परिसर में उन पर और उनके पुत्र पर अचानक हमला कर लहुलुहान कर दिया.

आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड, लाठी से वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया,जिससे दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए.पत्रकार पियूष पाण्डेय से बातचीत पर पता चला है कि उक्त दोनों भाई साइबर क्राइम एवम चोरी-ठगी से जुड़े अपराधी हैं.कुछ दिन पूर्व कई मामलों को लेकर पुलिस ने पूछताछ के लिए अश्विनी पाण्डेय को थाने में बुलाया था. इन्हें आशंका है कि पुलिस को मैंने कुछ बताया है. उसी के निमित्त आज दूसरे मामले में उलझाकर मुझे ओर मेरे पिताजी को हरवे हथियार के साथ जान से मारने के नीयत से मारपीट किया है. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया. पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ शीघ्र एवं सख्त कार्रवाई की मांग की है.वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र की हत्या का प्रयास - डालसा प्रतिनिधि रंजना गिरि

संबंधित सामग्री

बदल रहा मौसम का मिजाज, जानें आपके शहर में आज होगी बारिश

झारखंड

बदल रहा मौसम का मिजाज, जानें आपके शहर में आज होगी बारिश

Breaking: लातेहार के हेरहंज में लगे हाईवा में लगी आग, वाहर पूरी तरह जलकर नष्ट

झारखंड

Breaking: लातेहार के हेरहंज में लगे हाईवा में लगी आग, वाहर पूरी तरह जलकर नष्ट

पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र की हत्या का प्रयास - डालसा प्रतिनिधि रंजना गिरि

झारखंड

पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र की हत्या का प्रयास - डालसा प्रतिनिधि रंजना गिरि

गढ़वा जिला नियोजन पदाधिकारी ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं

झारखंड

गढ़वा जिला नियोजन पदाधिकारी ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं

प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को मामले अग्रसारित

भरनो में जेठ जतरा को लेकर तैयारियां तेज, 2 मई को होगा भव्य आयोजन

झारखंड

भरनो में जेठ जतरा को लेकर तैयारियां तेज, 2 मई को होगा भव्य आयोजन