मोटरसाइकिल चोर गिरोह का बेंगाबाद पुलिस ने किया पर्दाफाश, चोर सहित तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

By : News11 Bharat
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का बेंगाबाद पुलिस ने किया पर्दाफाश, चोर सहित तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है एक मोटरसाइकिल चोर सहित तीन मोटरसाइकिल को बरामद किया है एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया बीते 15 मार्च को दीघरिया खुर्द गांव निवासी बुद्धुलाल चौड़े ने बेंगाबाद थाना में एक आवेदन दिया था जिसमें उसकी होंडा सीडी 100 बाइक घर के सामने से अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था इस संबंध में आवेदन के आलोक में बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 44/26 दर्ज कर त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया था पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को गुप्त सूचना मिली कि गिरिडीह-गांडेय मुख्य मार्ग से एक मोटरसाइकिल चोर चोरी की मोटरसाइकिल से गुजर रहा है उन्होंने ने तुरंत इसकी सूचना बेंगाबाद थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह जिसमें एक टीम तैयार करते हुए छापेमारी किया जहां से उक्त चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया है वहीं उक्त मोटरसाइकिल चोर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर दो और मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है उक्त मोटरसाइकिल चोर की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के शीतलाटांड़ गांव निवासी उस्मान मियां के 24 वर्षीय पुत्र साबिर अंसारी के रूप में की गई है एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि पुलिस बेंगाबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई थी जहां से अनुसंधान ने क्रम में एक चोर सहित तीन मोटरसाइकिल को बरामद किया है उन्होंने बताया कि इसके लिए रिवॉर्ड लिखा जाएगा. छापेमारी टिम में थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह, एसआई विजय कुमार मंडल, एसआई उदय नारायण सिंह, एएसआई सुनील तिर्की एवं बेंगाबाद थाना के सशस्त्र बल के जवान और चौकीदार मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व शांति पूर्वक मनाने को लेकर बोकारो थर्मल थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया