न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के रॉजलाबांध में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के जेवरात और 95 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर के मालिक शुभेंदु कुईला को दी. शुभेंदु कुईला सड़क दुर्घटना में घायल अपनी मां का इलाज के सिलसिले में पत्नी संग जमशेदपुर में थे.
पीड़ित के अनुसार, चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर नकद राशि के अलावा सोने की चूड़ी, पांच अंगूठियां, चार जोड़ी कान की बाली और एक सोने के चेन उड़ा लिया. उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुट गई है.
इधर इलाके में पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा न होने से भी ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.
इसे भी पढ़ें: रांची पहुंची मंत्री दीपिका पांडेय की बड़ी बेटी