बहरागोड़ा जाहेरगाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाहा बोंगा पर्व

बहरागोड़ा जाहेरगाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाहा बोंगा पर्व

बहरागोड़ा जाहेरगाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाहा बोंगा पर्व

न्यूज 11 भारत 

डेस्क,बहरागोड़ा: बहरागोड़ा दिशुबा जाहेरगाड़ में आदिवासी विकास समिति एवं जाहेरगाड़ बाहा बोंगा कमिटी के तत्वावधान में बाहा बोंगा पर्व श्रद्धा एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ हुआ. संध्या के समय पाता नाच एवं ढोल-धमसा की गूंज के बीच कलाकारों ने आकर्षक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे. पूरा वातावरण सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर रहा.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक समीर महंती, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा तथा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा उपस्थित हुए. अतिथियों ने पूजा स्थल पर नमन कर आशीर्वाद लिया तथा पाता नाच कमिटी के कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए ढोल-धमसा बजाया. इस अवसर पर कमिटी की ओर से विधायक को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया.मंच का संचालन कमिटी के गुरुचरण मंडी ने किया. अपने संबोधन में विधायक समीर महंती ने कहा कि बाहा बोंगा प्रकृति का पर्व है और आदिवासी समाज ने अपनी समृद्ध परंपरा एवं संस्कृति को आज भी जीवित रखकर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है.कार्यक्रम के अंत में पाता नाच कमिटी को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर गुरुचरण मंडी, दुर्गा प्रसाद हांसदा, कुंवर लाल मंडी, शीतल हेंब्रम, विधान चंद्र मंडी, रस राज टुडू, मान सिंह सोरेन, नंदलाल कुमार, रास बिहारी साव,बिसु ओझा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे

यह भी पढ़ें: राजगंज: बर्ड्स गार्डेन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली महोत्सव

संबंधित सामग्री

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल