नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी नियुक्ति पर राज्य सरकार को घेरा, नियमों ...

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी नियुक्ति पर राज्य सरकार को घेरा, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी नियुक्ति पर राज्य सरकार को घेरा नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट के माध्यम से राज्य सरकार की डीजीपी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देकर झारखंड में डीजीपी नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया और तर्क दिया कि राज्य में अनुभवी पुलिस प्रमुख की नियुक्ति अनिवार्य है लेकिन कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण डीजीपी पद पर चयन हेतु उपलब्ध नहीं हैं.

उन्होंने इस आधार को भ्रामक बताया और कहा कि झारखंड कैडर के डीजी रैंक के तीन वरिष्ठ अधिकारी अनिल पालटा, प्रशांत सिंह और एम.एस. भाटिया केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नहीं हैं और उनकी सेवा अवधि क्रमशः एक, दो और तीन वर्ष शेष है. इसके बावजूद, सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले इनके स्थान पर कनिष्ठ अधिकारी को डीजीपी नियुक्त किया गया.
उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ फैसले का उल्लंघन है, क्योंकि यूपीएससी के पैनल से चयन नहीं किया गया. साथ ही राज्य सरकार ने स्वयं बनाई गई डीजीपी नियुक्ति नियमावली के वरीयता क्रम का भी पालन नहीं किया.

उन्होंने आगे कहा कि डीजीपी, पूरे राज्य के पुलिस बल के मुखिया होते है और उनकी नियुक्ति में पक्षपात और नियमों की अवहेलना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती हैं. इसके चलते ट्रांसफर-पोस्टिंग में लेन-देन, वसूली, रंगदारी और फर्ज़ी मुकदमों जैसी घटनाओं को बढ़ावा मिलता हैं. उन्होंने अनुराग गुप्ता मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने कानूनी प्रावधानों को ताक पर रखकर उनकी नियुक्ति कराई और भ्रष्टाचार जांच को प्रभावित किया, लेकिन लेकिन अनुराग गुप्ता ने ही ऐसी प्रतिकूल स्थिति खड़ी कर दी कि अंततः रातोंरात उन्हें हटाना पड़ा.

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की कि संवैधानिक प्रावधानों और कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सम्मान करें और डीजीपी नियुक्ति में हुए पक्षपात की समीक्षा कर अपनी गलती सुधारें.

यह भी पढ़े: रांची पुलिस बनाम ईडी मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने रांची पुलिस की जांच पर लगाई रोक
 

संबंधित सामग्री

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

झारखंड

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मेदिनीनगर का रहने वाला पिंटू कुमार खुद को IPS अधिकारी बता कर बिहार के औरंगाबाद में छापेमारी कर रहा था.

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन 

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

देश-विदेश

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का दौरा किया.

BRICS समिट में भी

देश-विदेश

BRICS समिट में भी 'TROIKA' का जिक्र, जानिए भारत की धरती से कैसे बदल सकता है वैश्विक राजनीति का प्रभुत्व ? 

BRICS 2026 समिट में PM मोदी ने किया 'TROIKA' का जिक्र, विश्व की राजनीति में क्यों चर्चा में है 'RIC' संवाद ?