अपनी मांगों को लेकर तीन प्रखंडों के सहायक अध्यापकों ने जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर को सौंपा ज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर तीन प्रखंडों के सहायक अध्यापकों ने जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर को सौंपा ज्ञापन

18 अप्रैल से सहायक अध्यापक मुख्यमंत्री आवास के समक्ष करेंगे धरना-प्रदर्शन

अपनी मांगों को लेकर तीन प्रखंडों के सहायक अध्यापकों ने जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर को सौंपा ज्ञापन

न्यूज11  भारत

बासुकीनाथ/डेस्क: झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जरमुंडी विधानसभा के तीनों प्रखंड सारवां, सोनाराय ठाढ़ी एवं जरमुंडी के आकलन प्रशिक्षित संघ के सहायक अध्यापकों ने जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष मनोज साह के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान विधायक ने कहा कि सहायक अध्यापकों की मांग जायज है और वर्तमान सरकार सहायक अध्यापकों के साथ धोखेबाजी कर रही है.

उन्होंने कहा कि वे सहायक अध्यापकों की समस्या से अवगत हैं और विधानसभा में उनकी समस्या को लेकर निश्चित ही आवाज उठाएंगे. वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वादाखिलाफी से आक्रोशित सहायक अध्यापक अपनी मांगों को लेकर आगामी 18 अप्रैल से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आमरण अनशन सह धरना प्रदर्शन करेंगे.

मौके पर जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष मनोज साह,सारवां के प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार, सोनाराय ठाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष तूफानी यादव, मोहन माल, मदन मंडल, मृत्युंजय मंडल, बबलू साह, विजय साह, नरेंद्र कुमार, कारू मंडल, गोपाल साह, राखाल पंजियारा, तृप्ति कुमारी,जयंती प्रसाद, अरुण राउत, मोहन राउत,बदरी प्रसाद, सुशील झा सहित जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों सहायक अध्यापक मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: संदिग्ध परिस्थितियों में सेल्समैन की मौत, हत्या की आशंका, बरही के होटल हर्षित राज में पार्टी का जश्न, मातम में तब्दील

संबंधित सामग्री

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

झारखंड

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

गैंग सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 159 अभ्यर्थी भी हिरासत में

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

झारखंड

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

बसिया: सड़क हादसों का

झारखंड

बसिया: सड़क हादसों का 'ब्लैक संडे', आधे घंटे में पांच दुर्घटनाएं; आयुष डॉक्टर के भरोसे रहा अस्पताल

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस