गढ़वा जिले के 34वें उपायुक्त के रूप में अनन्य मित्तल ने संभाला पदभार, सबके सहयोग ...

गढ़वा जिले के 34वें उपायुक्त के रूप में अनन्य मित्तल ने संभाला पदभार, सबके सहयोग से जिले के विकास की कही बात

गढ़वा जिले के 34वें उपायुक्त के रूप में अनन्य मित्तल ने संभाला पदभार सबके सहयोग से जिले के विकास की कही बात

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिला के 34वें उपायुक्त के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2015 बैच के आईएस अधिकारी अनन्य मित्तल ने गढ़वा जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया. समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान उपायुक्त दिनेश यादव ने उन्हें प्रभार सौंपा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. पदभार ग्रहण के उपरांत उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले के पदाधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़वा के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा.

उन्होंने प्रशासन को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता जताई.उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होगी. साथ ही, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. पदभार ग्रहण के पश्चात जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने उपायुक्त अनन्य मित्तल का स्वागत किया.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार प्रसाद, जिला भूमि उपसमाहर्ता रवीश राज सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: तेनुघाट उपकारा में जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर सह स्वास्थ जांच शिविर का किया गया आयोजन

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, दिन में झुलसाने वाली गर्मी तो शाम में आंधी-बारिश का खतरा

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, दिन में झुलसाने वाली गर्मी तो शाम में आंधी-बारिश का खतरा

पलामू में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन को बेटी कि तरह दी गई विदाई

झारखंड

पलामू में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन को बेटी कि तरह दी गई विदाई

झारखंड से मदीना रवाना हुए हज यात्री, उपलब्ध कराई गई आवश्यक व्यवस्थाएं

झारखंड

झारखंड से मदीना रवाना हुए हज यात्री, उपलब्ध कराई गई आवश्यक व्यवस्थाएं

झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा- बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

झारखंड

झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा- बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

आदिवासियों पर हुए अत्याचारों का हिसाब लेगा समाज -चम्पाई सोरेन

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

झारखंड

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत