अनंत चतुर्दशी

श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई अनंत चतुर्दशी, भगवान को लगाया गया मीठे पकवान का भोग 

महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. अनंत पूजा को लेकर महिलाओं व बच्चों में उत्साह देखने को मिला. 

By : Dipali Kumari
श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई अनंत चतुर्दशी, भगवान को लगाया गया मीठे पकवान का भोग 

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क: 
पाकुड़ जिला मुख्यालय में आज शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का त्योहार श्रद्धाभाव से मनाया गया. शहर के कालीभषाण मंदिर, ठाकुरबाड़ी मंदिर, दूधनाथ मंदिर, भगत पाड़ा शिव मंदिर, बिजली आफिस मंदिर सहित अन्य मंदिरों में अनंत भगवान की पूजा पारंपरिक तरीके से की गई. इसके बाद महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. अनंत पूजा को लेकर महिलाओं व बच्चों में उत्साह देखने को मिला. 

मंदिरों में पूरोहित द्वारा अनंत चतुर्दशी की कथा सुनाई गयी. वहीं भगवान को मीठे पकवान के साथ पुड़ी और मिठाई भी चढ़ाया गया. मालूम हो अनंत व्रत का सनातन धर्म में अलग और विशेष महत्व है. पंडित विजेंद्र त्रिवेदी के द्वारा वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ पूजन सम्पन्न कराया गया. श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की आराधना कर जीवन में सुख-शांति व अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अनंत चतुर्दशी व्रत का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है. इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है. इस व्रत में भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है. भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी कहा जाता है. इस दिन अनंत भगवान (भगवान विष्णु) की पूजा के पश्चात बाजू पर अनंत सूत्र बांधा जाता है.

इसे भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से कट जायेगा नाम! झारखंड में SIR की अंतिम तिथि करीब, 30 सितंबर से पहले जमा करें फॉर्म

संबंधित सामग्री

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप 

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप 

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गयी. हुंडरू बस्ती निवासी लक्ष्मण गोप वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए थे.

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

घोषणाओं के बजाय मरीजों को चाहिए जमीन पर सुविधा, राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हो रहीं घोर कठिनाइयां - बरनवाल

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस टर्मिनल में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है.

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस को गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता