चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव ...

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या सिविल गांव में मिला शव जांच में जुटी पुलिस

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क:  चैनपुर अंचल के कुरुमगढ़ थाना अंतर्गत सिविल गांव स्थित गोटू टोंगरी में रविवार को एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. अज्ञात अपराधियों ने साक्ष्य छिपाने और पहचान मिटाने के उद्देश्य से मृतक का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया है.

घटना की सूचना मिलते ही कुरुमगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के गांवों में मृतक की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी.

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस हुलिए के आधार पर मृतक को पहचानता है, या किसी के परिवार का कोई सदस्य लापता है, तो उसकी सूचना तत्काल कुरुमगढ़ थाना को दें.गोटू टोंगरी जैसे सुनसान इलाके में इस तरह की नृशंस हत्या की घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भय और चिंता देखी जा रही है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: अपनी मांगों को लेकर तीन प्रखंडों के सहायक अध्यापकों ने जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर को सौंपा ज्ञापन

संबंधित सामग्री

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

झारखंड

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

गैंग सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 159 अभ्यर्थी भी हिरासत में

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

झारखंड

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

बसिया: सड़क हादसों का

झारखंड

बसिया: सड़क हादसों का 'ब्लैक संडे', आधे घंटे में पांच दुर्घटनाएं; आयुष डॉक्टर के भरोसे रहा अस्पताल

अपनी मांगों को लेकर तीन प्रखंडों के सहायक अध्यापकों ने जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

अपनी मांगों को लेकर तीन प्रखंडों के सहायक अध्यापकों ने जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर को सौंपा ज्ञापन

18 अप्रैल से सहायक अध्यापक मुख्यमंत्री आवास के समक्ष करेंगे धरना-प्रदर्शन