संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह थाना अंतर्गत बाकरकुड़ी में एक बच्चे की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बाक़रकुड़ी में एक मोड़ के सामने एक बच्चा अचानक आ गया जिसमें वाहन चालक द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया परंतु तब तक बच्चा गाड़ी के चपेट में आ गया. खबर पाते ही तिरुलडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया परिजनों द्वारा बच्चे को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
यह भी पढ़ें: सरायकेला जिला खनन कार्यालय के नाम पर धोखाधड़ी का प्रयास, मामला दर्ज