Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 LIVE: राज्यसभा चुनाव में परिमल नथवानी और JMM...

Rajya Sabha Election

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 LIVE: राज्यसभा चुनाव में परिमल नथवानी और JMM प्रत्याशी बैद्यनाथ राम की जीत

इंडिया गठबंधन के विधायकों के तरफ से क्रॉस वोटिंग की खबर

jharkhand rajya sabha election 2026 live राज्यसभा चुनाव में परिमल नथवानी और jmm प्रत्याशी बैद्यनाथ राम की जीत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी और JMM प्रत्याशी बैद्यनाथ राम की जीत हुई है. कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पडा है. जानकारी के अनुसार बैद्यनाथ राम को 30 वोट, परिमल नथवानी को 28 वोट और प्रणव झा को 20 वोट प्राप्त हुए हैं. तीन वोट को इनवैलिड भी घोषित किया गया है. इंडिया गठबंधन के विधायकों के तरफ से क्रॉस वोटिंग की खबर है. परिमल नथवानी की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर में जय श्री राम के नारे लगाये.

तीन वोट अमान्य पाए गए
इन तीन वोटों में से एक कांग्रेस का है और 2 बीजेपी के पाए गए हैं. 


राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी और JMM प्रत्याशी बैद्यनाथ राम की जीत हुई है.


सूत्रों के अनुसार परिमल नथवानी को 28 वोट मिले हैं. कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को 20 वोट मिले हैं.


विधानसभा परिसर के अंदर जय श्री राम के नारे लगे.


NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी और JMM प्रत्याशी बैद्यनाथ राम की जीत हुई है. इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है. राज्यसभा चुनाव की काउंटिंग में कुछ वोट इनवैलिड यानी अमान्य पाए गए हैं.  


भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने परिमल नथवानी को जीत की बधाई दे दी है.


सूत्रों के अनुसार तीन वोट को इनवेलिड में रखा गया है. थोड़ी देर में अमान्य वोट पर निर्णय होगा. वहीं, क्रॉस वोटिंग की संभावना जताई जा रही है.


क्रॉस वोटिंग की संभावना के बीच झारखण्ड विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों को रोक दिया गया है. 


झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. विधानसभा में झारखण्ड सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया. वोटिंग समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें अब चुनाव परिणाम पर टिकी हैं. 

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

संबंधित सामग्री

मेदिनीनगर में पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स के स्वागत सह सम्मान समारोह में पलामू के विकास और उद्योग को लेकर अहम मुद्दों पर हुई च

झारखंड

मेदिनीनगर में पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स के स्वागत सह सम्मान समारोह में पलामू के विकास और उद्योग को लेकर अहम मुद्दों पर हुई च

क्षेत्र में नए उद्योग लगाने के लिए उपयुक्त जमीन की खोज और स्थानीय हवाई अड्डे को जल्द शुरू करने की मांग

नीट परीक्षा 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में पुनः समीक्षा बैठक आयोजित

झारखंड

नीट परीक्षा 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में पुनः समीक्षा बैठक आयोजित

परीक्षा से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे उपस्थित

झारखंड

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे उपस्थित

विधिक अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं व निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी प्रावधानों की दी जानकारी

पालकोट: घरेलू विवाद और शराब की लत के कारण व्यक्ति ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

पालकोट: घरेलू विवाद और शराब की लत के कारण व्यक्ति ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल

मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

झारखंड

मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष निगरानी का निर्देश