BREAKING: RSS कार्यालय में हमला मामला: एक आरोपी का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर, क...

हाफ इनकाउंटर

BREAKING: RSS कार्यालय में हमला मामला: एक आरोपी का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर, कोतवाली थाने से हुआ था फरार

RSS कार्यालय में हमला मामले में एक आरोपी का पुलिस ने हाफ इनकाउंटर किया है.

breaking rss कार्यालय में हमला मामला एक आरोपी का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर कोतवाली थाने से हुआ था फरार

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला करने वाले सैफ का आज रांची पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया. संदिग्ध आतंकी सैफ कोतवाली थाना के बाथरूम से फरार हो गया था. जिसके बाद उसे मांडर में पकड़ा गया. हालांकि इस दौरान भी आतंकी पुलिसकर्मी का हथियार छिन फरार होने की कोशिश की. जिस कारण पुलिस के द्वारा उसपर फायरिंग की गई. सैफ में पैर में गोली लगी है. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.  

क्या है पूरा मामला
राजधानी रांची के संघ कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया. मामले में हमला करने वाले दोनों हमलावरों के साथ उनके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है.  सैफ के साथ मामले में अमन अंसारी और सायन खान शामिल है. तीनों आरोपियों को कोडरमा के समीप भी गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद सभी को रांची के कोतवाली थाने में रख पूछताछ की जा रही थी. इसी दौरान सैफ थाने के बाथरूम में गया और फिर वहां से बाथरूम की खिड़की से फरार हो गया. 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सभी को अलर्ट किया और आखिरकार सैफ को मांडर टोल प्लाजा के पास से एक बस से दुबारा गिरफ्तार किया गया. लेकिन आरोपी ने इस बार फिर भागने की कोशिश की. सैफ पुलिसकर्मी के हथियार को छीनकर भागने लगा. जिसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए गोली मारी गई. सैफ के पैर में गोली लगी है और फिलहाल वो अस्पताल में है. वहीं, मामले की जांच करने सिटी एसपी पारस राणा पहुंचे और तमाम पहलुओं की जांच की. मामले में उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ चल रही है और कई अहम जानकारी भी मिली है. उन्होंने बताया कि दोनों पेट्रोल बम सैफ के द्वारा ही फेंका गया था.

किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की थी प्लानिंग 
बता दें कि सैफ,अमन अंसारी और सायन खान के तार अंगिका संगठन से जुड़े है और इनके द्वारा आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाने की लंबे समय से योजना बनाई जा रही थी. मिली जानकारी के अनुसार ये ट्रायल था और इस वजह से ही इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया जा रहा था, ताकि अपने आका को ये वीडियो भेज सके. जिसके बाद इनके द्वारा किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देना था. वहीं, ये बाते भी सामने आई है कि इनका कनेक्शन पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के साथ जुड़ा था और ये वही से ऑपरेट भी हो रहा था.

यह भी पढ़ें- हजारीबाग लैंड स्कैम से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, तथ्यों को देखने के बाद कोर्ट ने मामले को माना गंभीर 

 

संबंधित सामग्री

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

झारखंड

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सौजन्य मुलाकात की.

भाकपा माले ने सोशल मिडिया पर किया पोस्ट, कहा- पार्टी के दोनों विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को दिया वोट 

झारखंड

भाकपा माले ने सोशल मिडिया पर किया पोस्ट, कहा- पार्टी के दोनों विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को दिया वोट 

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा की हार के बाद भाकपा माले ने सोशल मिडिया पर पोस्ट कर बताया कि उसके दोनों विधायकों चंद्रदेव महतो और अरूप चटर्जी ने कांग्रेस उमीदवार प्रणव झा को व

चाईबासा सदर अस्पताल में फिर लापरवाही! गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का आरोप, सिविल सर्जन के आदेश पर जांच कमेटी गठित

झारखंड

चाईबासा सदर अस्पताल में फिर लापरवाही! गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का आरोप, सिविल सर्जन के आदेश पर जांच कमेटी गठित

मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल

रंका थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति पखवाड़ा के तहत गढ़वा पुलिस की जागरूकता कार्यशाला, SDPO ने दिलाई नशामुक्ति शपथ

झारखंड

रंका थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति पखवाड़ा के तहत गढ़वा पुलिस की जागरूकता कार्यशाला, SDPO ने दिलाई नशामुक्ति शपथ

सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना मूल उद्देश्य

मुख्यमंत्री सारथी योजना: डीसी ऋतुराज ने युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर, प्रमाण-पत्र और टूलकिट; आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

झारखंड

मुख्यमंत्री सारथी योजना: डीसी ऋतुराज ने युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर, प्रमाण-पत्र और टूलकिट; आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण, अध्ययन सामग्री, आवासीय सुविधा के साथ मिलता है रोजगार