भारी बारिश को लेकर अलर्ट

रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं 

रांची समेत कई जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

By : News11 Bharat
रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची और आसपास के जिलों में कल रविवार को झमाझम बारिश हुई. कई इलाकों में तेज बारिश से जलजमाव की भी स्थिति बन गयी. वहीं आज सोमवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार आज रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद के अलावा पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. इन सभी जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और मेघगर्जन की भी आशंका जताई गयी है. 

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों यानी 21, 22 और 23 जुलाई को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. 

पिछले 24 घंटे में राज्यभर में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई, तो वहीं कई जगहों पर अत्यधिक बारिश दर्ज हुई. सबसे अधिक बारिश 76.8 मिमी धनबाद के राजदह में रिकॉर्ड किया गया. 

इसे भी पढ़ें: धनबाद: BCCL इलाके में CISF का बड़ा एक्शन, बाघमारा से 160 टन अवैध कोयला जब्त

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली महिला हॉकी टीम की झारखंड की बेटियों से की मुल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली महिला हॉकी टीम की झारखंड की बेटियों से की मुल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 वर्षों बाद जीता एशियाई खेलों में स्वर्ण, झारखंड की चार बेटियां में थीं शामिल

काली कमली वाले बाबा के यहां कंबल लेने जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

काली कमली वाले बाबा के यहां कंबल लेने जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

हुसैनाबाद-जपला में इन दिनों काली कमली वाले बाबा का कैंप लगा है, जहाँ कंबल ओढ़ने से बीमारी ठीक होने का दावा किया जा रहा है

रांची में होने वाले भारत-वेस्ट इंडीज मैच में टिकटों की कालाबाजारी, साइबर स्कैम को लेकर जिला प्रशासन ने की खास अपील

रांची में होने वाले भारत-वेस्ट इंडीज मैच में टिकटों की कालाबाजारी, साइबर स्कैम को लेकर जिला प्रशासन ने की खास अपील

स्टेडियम के अंदर और बाहर की सुरक्षा, सभी को लेकर पुलिस प्रशासन और JSCA प्रबंधन हाई अलर्ट पर

रांची पुलिस ने चैन स्नैटर का किया हाफ एनकाउंटर, गोली लगने से अपराधी हुआ घायल, दो अपराधी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने चैन स्नैटर का किया हाफ एनकाउंटर, गोली लगने से अपराधी हुआ घायल, दो अपराधी गिरफ्तार

रांची में चैन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो अपराधियों को भी किया गिरफ्तार