फैशन

AHA फैशन स्टोर का भव्य उद्घाटन, रांची की मेयर रोशनी खलखो ने किया शुभारम्भ

परंपरा और आधुनिकता का संगम है AHA फैशन स्टोर, कारीगरों के हुनर और आधुनिक फैशन की खूबसूरती दिख रही यहां

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
AHA फैशन स्टोर का भव्य उद्घाटन, रांची की मेयर रोशनी खलखो ने किया शुभारम्भ

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क : रांची के मोरहाबादी स्थित अंतु चौक में AHA फैशन स्टोर का भव्य उद्घाटन रांची की मेयर रोशनी खलखो के द्वारा किया गया. इस अवसर पर उन्होंने स्टोर की संचालिका श्रीमती अनुपमा सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. AHA फैशन स्टोर भारतीय परंपरा, कारीगरों के हुनर और आधुनिक फैशन का खूबसूरत संगम प्रस्तुत करता है. इस स्टोर में महिलाओं के लिए विशेष रूप से चुनी गई पारंपरिक, हस्तनिर्मित और आकर्षक साड़ियों का अनूठा संग्रह उपलब्ध है.

AHA फैशन की शुरुआत अनुभवी बैंकर श्रीमती अनुपमा सिंह ने महिलाओं को प्रामाणिक हस्तकला और पारंपरिक साड़ियों से जोड़ने के उद्देश्य से की. इस पहल में श्रीमती अनामिका सिंह का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा. देश के विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों की यात्रा के दौरान पारंपरिक वस्त्रों और हस्तशिल्प के प्रति बढ़े लगाव को उन्होंने स्टोर के रूप में साकार किया.

AHA फैशन में बनारस और असम के करघों, राजस्थान के रंगाई केंद्रों तथा दक्षिण भारत के बुनाई समूहों से जुड़ी साड़ियों और टेक्सटाइल का संग्रह देखने को मिलता है. खास बात यह है कि टीम सीधे बुनकरों और कारीगरों से उत्पाद खरीदती है, ताकि उन्हें उनकी कला और मेहनत का उचित मूल्य मिल सके.

स्टोर का उद्देश्य सिर्फ खूबसूरत साड़ियां उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध बुनाई और हस्तशिल्प विरासत को संरक्षित करना भी है. यहां त्योहार, विवाह और विशेष अवसरों के लिए पारंपरिक सुंदरता से लेकर आधुनिक पसंद तक के डिज़ाइन उपलब्ध हैं.

AHA फैशन का संदेश स्पष्ट है— हर साड़ी में भारत की विरासत और हर बुनाई में कारीगर का हुनर.  रांचीवासियों के लिए यह स्टोर भारतीय कला और फैशन की खूबसूरत विरासत से जुड़ने का नया अवसर लेकर आया है.
 
यह भी पढ़ें: अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर वाजपेयी की प्रतिमा रही सूनी

संबंधित सामग्री

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है. 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.