धनेश्वर मंडल की 8वीं पुण्यतिथि पर आंदोलनकारियों का सम्मान, मंत्री हफीजुल हसन ने ...

धनेश्वर मंडल की 8वीं पुण्यतिथि

धनेश्वर मंडल की 8वीं पुण्यतिथि पर आंदोलनकारियों का सम्मान, मंत्री हफीजुल हसन ने SIR को लेकर किया जागरूक

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन थे

धनेश्वर मंडल की 8वीं पुण्यतिथि पर आंदोलनकारियों का सम्मान मंत्री हफीजुल हसन ने sir को लेकर किया जागरूक

भरत मंडल/न्यूज़11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
गांडेय प्रखंड की दासडीह पंचायत अंतर्गत मरगोडीह गांव स्थित झारखंड आंदोलनकारी स्व. धनेश्वर मंडल के समाधि स्थल परिसर में गुरुवार को धनेश्वर मंडल स्मारक समिति एवं झामुमो प्रखंड कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में उनकी 8वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन थे. उनके आगमन पर स्मारक समिति के अध्यक्ष हाजी उस्मान ने बुके भेंटकर स्वागत किया, जबकि आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया.

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. धनेश्वर मंडल के परिजनों द्वारा प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई. इसके बाद झामुमो कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि स्व. धनेश्वर मंडल ने गुरुजी शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड आंदोलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि धनेश्वर मंडल और बसंत पाठक जैसे आंदोलनकारियों के निस्वार्थ समर्पण का ही परिणाम है कि सामान्य विधानसभा सीट होने के बावजूद गांडेय से कई बार आदिवासी विधायक जनता का प्रतिनिधित्व कर सके.

मंत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर लोगों को जागरूक रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम एसआईआर में छूट जाता है तो उसे आगे चलकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने झामुमो के प्रखंड एवं पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों से ग्रामीणों को फॉर्म भरने में सहयोग करने की अपील की.

इस अवसर पर स्मारक समिति के सचिव हलधर राय, झामुमो नेत्री बबली मरांडी, भैरव प्रसाद वर्मा, हीरालाल मुर्मू, बिरनी प्रखंड अध्यक्ष, बेगाबाद प्रखंड अध्यक्ष नुनू लाल उर्फ टाइगर, गोपीन मुर्मू, फरदीन इम्तियाज, प्रणव वर्मा, केदार हाजरा, मथुरा राय, महालाल सोरेन सहित अन्य वक्ताओं ने स्व. धनेश्वर मंडल के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया.

कार्यक्रम में मंत्री ने ध्रुवदेव पंडित, वैजनाथ राणा, कारू पाठक, शोभा हेम्ब्रम, कटी मुर्मू, लीलो मुर्मू, शिवलाल मुर्मू समेत कुल 18 चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव मो. शब्बीर, रंजीत मंडल, हरि मंडल, महेंद्र मंडल, सुरेश मंडल, बालेश्वर राय, संजय रवानी, आजाद मंडल, मिंटू राय, रितेश पाठक, कुंदन पाठक, केशव क्रांतिकारी, जय प्रकाश पंडित सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.