पुलिस को सफलता

बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव स्थित साठीतारी टोला में वृद्ध महिला की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार लोहे का हथियार और एक गमछा भी बरामद किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव स्थित साठीतारी टोला में वृद्ध महिला की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

न्यूज11  भारत

बुढ़मू/डेस्क: बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव स्थित साठीतारी टोला में वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार लोहे का हथियार और एक गमछा भी बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को करीब शाम पांच बजे चांया के साठीतारी टोला  में एक वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या की सूचना मिली थी. इसके बाद बुढ़मू थाना में कांड संख्या 62/26 दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई.

टीम ने मानवीय स्रोत और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक नायक (45 वर्ष), निवासी चांया, थाना बुढ़मू, जिला रांची को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कांड में प्रयुक्त धारदार लोहे का हथियार, जिस पर खून और मिट्टी के निशान पाए गए तथा एक सफेद-क्रीम रंग का सूती गमछा बरामद किया है. छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक खलारी राम नारायण चौधरी, जय प्रकाश राणा, थाना प्रभारी नवीन कुमार, संजीव कुमार, रवि रंजन कुमार सहित बुढ़मू थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे. पीसी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली महिला हॉकी टीम की झारखंड की बेटियों से की मुलाकात

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री व्यवस्था सुधारें और जनता का भरोसा कायम करें, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शासन व्यवस्था के गिरते स्तर पर

मुख्यमंत्री व्यवस्था सुधारें और जनता का भरोसा कायम करें, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शासन व्यवस्था के गिरते स्तर पर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी के हश्र से सबक सीखने की जरूरत - बाबूलाल मरांडी

मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर हादसा, स्कूटी-बाइक में टक्कर से एक बुजुर्ग व दो युवक घायल

मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर हादसा, स्कूटी-बाइक में टक्कर से एक बुजुर्ग व दो युवक घायल

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि

टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि

जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए देवेंद्र माझी के संघर्ष को किया याद, सांसद बोलीं—उनके सपनों को साकार करना प्राथमिकता

सरकारी आश्वासन की सीमा समाप्त होने के बाद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 6 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

सरकारी आश्वासन की सीमा समाप्त होने के बाद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 6 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

16 सितंबर को मिले 15–20 दिन के सरकारी आश्वासन की समय-सीमा खत्म होने के बाद आन्दोलन की घोषणा

कतरासगढ़ स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, अलपुझा एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग एसी कोच के समीप निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

कतरासगढ़ स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, अलपुझा एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग एसी कोच के समीप निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

जांच के दौरान सभी व्यवस्था ठीक पाने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया