बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी के चिताखारो गांव में अवैध कोयला लदी बाइक की टक्कर से युवक की मौत

बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी के चिताखारो गांव में अवैध कोयला लदी बाइक की टक्कर से युवक की मौत

बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी के चिताखारो गांव में अवैध कोयला लदी बाइक की टक्कर से युवक की मौत

न्यूज11  भारत

बिरनी/डेस्क: बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत चिताखारो गांव के समीप बुधवार को अवैध कोयला ढो रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान राजधनवार थाना क्षेत्र के खैरवानी गांव निवासी विवेक पाण्डेय (23) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवेक पाण्डेय किसी कार्य से घर से बाहर निकले थे. इसी दौरान चिताखारो के पास विपरीत दिशा से आ रही अवैध कोयला लदी बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला परिषद सदस्य सूरज सुमन मौके पर पहुंचे और युवक को तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि विवेक की शादी महज एक माह पूर्व ही बगोदर प्रखंड के बालक गांव में हुई थी, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है.

अवैध कोयला ढुलाई पर उठे सवाल

घटना के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला ढुलाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से खुलेआम अवैध कोयले का परिवहन हो रहा है, लेकिन प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कोयला ढुलाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

यह भी पढ़ें: फेक न्यूज़ पर लगाम के लिए पत्रकारिता की विश्वसनीयता जरूरी, JUJ के सम्मेलन में जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

संबंधित सामग्री

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर, ई.सी.एल, महागामा के छात्रों ने दसवीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन

झारखंड

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर, ई.सी.एल, महागामा के छात्रों ने दसवीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन

चंदवा में CBSE 10वीं रिजल्ट: ग्रीन फील्ड एकेडमी का 100% परिणाम, आयुषराज गुप्ता बने प्रखंड टॉपर

झारखंड

चंदवा में CBSE 10वीं रिजल्ट: ग्रीन फील्ड एकेडमी का 100% परिणाम, आयुषराज गुप्ता बने प्रखंड टॉपर

भेलवाघाटी के चौकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामग्री समेत 2 लाख सम्पत्ति जलकर राख

झारखंड

भेलवाघाटी के चौकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामग्री समेत 2 लाख सम्पत्ति जलकर राख

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

झारखंड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

राजगंज के बोरा बांध के पास सड़क हादसा: स्कूल मैजिक की टक्कर से रिटायर शिक्षक की मौत

झारखंड

राजगंज के बोरा बांध के पास सड़क हादसा: स्कूल मैजिक की टक्कर से रिटायर शिक्षक की मौत