चक्रधरपुर के त्रिशूल चौक के पास युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अपराध

चक्रधरपुर के त्रिशूल चौक के पास युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए

चक्रधरपुर के त्रिशूल चौक के पास युवक पर चाकू से हमला गंभीर रूप से घायल 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर के त्रिशूल चौक स्थित शिव मंदिर के पास गुरुवार शाम आपसी विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार चीरेंजीवी ब्लॉक निवासी चंदन सोनकर पर शीतला मंदिर निवासी विकास सिंह और अभिषेक सिंह ने हमला किया. आरोप है कि दोनों ने चंदन के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को संभाला और उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नंदू होनहागा ने प्राथमिक उपचार किया. सिर और शरीर में गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद चंदन सोनकर ने चक्रधरपुर थाना पहुंचकर विकास सिंह और अभिषेक सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. शिकायत में उसने दोनों पर हमला करने और अपनी जान को खतरा बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे कार्रवाई होगी.

दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत है. स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: देवरी प्रखंड  कार्यालय में कानूनी सेवा सह सशक्तीकरण कैंप का किया गया आयोजन

संबंधित सामग्री

BREAKING NEWS: केरेडारी में  राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल 

झारखंड

BREAKING NEWS: केरेडारी में  राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल 

चन्द्रगुत कोल परियोजना के बुकरु स्थित ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है.

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव (एडवर्स ड्रग रिएक्शन-एडीआर) की रिपोर्टिंग अब पहले से अधिक सरल और सुलभ होगी.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

SIR कार्य में लापरवाहरी बरतने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

झारखंड

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

करीब साढ़े तीन घंटे तक चला रेस्क्यू, बिजली आपूर्ति बंद कर युवक को सुरक्षित उतारा गया

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

बिहार

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

समस्तीपुर रेल मंडल में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है. सीबीआई की टीम ने डीआरएम कार्यालय से हिरासत में लिए गए सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण कुमार मंडल से अधिकारी क्लब में पूछताछ जारी रखी है.