जपला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रेन से गिरकर मोतिहारी के युवक की मौत, पुलि...

जपला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रेन से गिरकर मोतिहारी के युवक की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

जपला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रेन से गिरकर मोतिहारी के युवक की मौत पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क:  पूर्व मध्य रेलवे के जपला रेलवे स्टेशन के समीप दातानगर के पास एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक उमंग कुमार की मौत हो गई. मृतक बिहार के मोतिहारी का निवासी बताया जा रहा है, जो पतरातू से अपने घर लौट रहा था. मिली जानकारी के अनुसार, जपला के ऑन-ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने रात करीब 01:45 बजे सूचना दी कि जपला और हैदरनगर स्टेशन के बीच किमी संख्या 363/30-28 के पास एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है.

सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट जपला की टीम सक्रिय हो गई.आरपीएफ उप निरीक्षक कार्तिक बिन्झा, प्रधान आरक्षी दिनेश कुमार और आरक्षी चंदन कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. टीम ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और स्थानीय हुसैनाबाद थाना व रेल विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया. करीब 01:50 बजे टीम ने युवक को डाउन लाइन और रिसीविंग लाइन के बीच गंभीर हालत में पड़ा पाया. बाद में उसकी पहचान उमंग कुमार के रूप में हुई. मौके पर पीडब्ल्यूआई स्टाफ अरविंद सिन्हा भी मौजूद थे. घायल युवक को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. फिलहाल शव अनुमंडल अस्पताल में रखा गया है.आरपीएफ की मौजूदगी में कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.हुसैनाबाद थाना पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

संबंधित सामग्री

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

झारखंड

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने किया श्रमदान

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

झारखंड

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण

झारखंड

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण