गांडेय में सड़क हादसे में युवक की मौत, 407 मालवाहक वाहन की टक्कर से अंडा सप्लाई ...

गांडेय में सड़क हादसे में युवक की मौत, 407 मालवाहक वाहन की टक्कर से अंडा सप्लाई करने जा रहे युवक की गई जान

गांडेय में सड़क हादसे में युवक की मौत 407 मालवाहक वाहन की टक्कर से अंडा सप्लाई करने जा रहे युवक की गई जान

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय-देवघर मुख्य मार्ग स्थित गांडेय थाना क्षेत्र के मेदनीसारे पंचायत अंतर्गत मेदनीसारे गांव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के पंचायत करहरबारी के पिपराटांड़ टोला गांव निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद अजहर के रूप में की गई है.

जानकारी के अनुसार मो. अजहर गिरिडीह के भंडारीडीह स्थित एक अंडा दुकान में काम करता था और प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह मैजिक मालवाहक वाहन से अंडा सप्लाई करने डाक-बंगला की ओर निकला था. वह विभिन्न स्थानों पर अंडा सप्लाई करते हुए आगे बढ़ रहा था, इसी दौरान मेदनीसारे गांव के पास एक तेज रफ्तार 407 मालवाहक वाहन ने उसके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि अजहर गंभीर रूप से घायल होकर वाहन में ही फंस गया. घटना के बाद 407 वाहन का चालक मौके से फरार हो गया. जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया.

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन गांडेय थाना पहुंचे. बताया जाता है कि अजहर दो भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी शादी हो चुकी थी और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक दो वर्षीय पुत्र और तीन माह की पुत्री शामिल हैं.

युवक की असमय मौत से उसके गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: चंदवा के शिवा टोली मोड़ के समीप लकड़ी के सहारे खड़ा है टूटा बिजली पोल, दे रहा खतरे को दावत, हो सकता है बड़ा हादसा

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा: खण्डामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर ने मचाया तांडव, एक की मौत, चार घायल

झारखंड

बहरागोड़ा: खण्डामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर ने मचाया तांडव, एक की मौत, चार घायल

गावां के प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में बाथरूम में गिरने से मौत, गांव में मचा कोहराम

झारखंड

गावां के प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में बाथरूम में गिरने से मौत, गांव में मचा कोहराम

गावां-सतगावां मुख्य मार्ग पर ब्लॉक मोड़ के निकल बाइक से गिरने से बच्चा गंभीर रूप से घायल

झारखंड

गावां-सतगावां मुख्य मार्ग पर ब्लॉक मोड़ के निकल बाइक से गिरने से बच्चा गंभीर रूप से घायल

चंदनकियारी में डीटीओ का सख्त वाहन जांच अभियान, पांच ट्रकों पर कार्रवाई; बालू-कोयला माफियाओं में हड़कंप

झारखंड

चंदनकियारी में डीटीओ का सख्त वाहन जांच अभियान, पांच ट्रकों पर कार्रवाई; बालू-कोयला माफियाओं में हड़कंप

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सूचना आयुक्त की फाइल को बगैर अनुमति के किया वापस

झारखंड

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सूचना आयुक्त की फाइल को बगैर अनुमति के किया वापस

राज्य में एक बार फिर सूचना आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में अड़चन आई