न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में दम घुटने से बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है. महिला पिंकी देवी और उसके ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई है जबकि महिला की 15 वर्षीय ननद और साढ़े तीन वर्षीय बच्ची गंभीर स्थिति में अस्पताल में इलाजरत है. कोयला चूल्हे पर खाना बनाने के बाद उसे न बुझाने के कारण यह हादसा हुआ है. महिला के पति की पूर्व में ही मौत हो चुकी है. सभी पीड़ित मूल रूप से छपरा जिले के रहनेवाले हैं. रांची के चटकपुर के शांति नगर में किराए के मकान में रह रहे थे. शव को जब्त कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: लेवी और आर्म्स एक्ट मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाई कोर्ट से मिली राहत, जमानत याचिका मंजूर*