गढ़वा जिले की राजनीति में अनोखा संगम, एक-दूसरे के धुर विरोधी नेताओं ने एक-दूसरे क...

गढ़वा जिले की राजनीति में अनोखा संगम, एक-दूसरे के धुर विरोधी नेताओं ने एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर किया गुफ़्तुगू

गढ़वा विधायक के पुत्र के तिलकोत्स्व में 50 हजार से ज्यादा लोगों का उमड़ा जनसैलाब!

गढ़वा जिले की राजनीति में अनोखा संगम एक-दूसरे के धुर विरोधी नेताओं ने एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर किया गुफ़्तुगू

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा की राजनीति में एक अनोखा संगम देखने को मिला, जहाँ भाजपा विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी के बड़े पुत्र विकास तिवारी के तिलकोत्सव में वर्षों से एक-दूसरे के धुर-विरोधी रहे गढ़वा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और वर्तमान विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी एक साथ नज़र आए. इस दृश्य ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक राजनीतिक माहौल को नई ऊर्जा दे दी.

राजनीति में विचारधाराएँ चाहे कितनी भिन्न क्यों न हों, लेकिन सामाजिक और मानवीय संवेदनाएँ हमेशा दिलों को जोड़ती हैं. इसका ताज़ा उदाहरण गढ़वा में उस समय देखने को मिला जब विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी के पैतृक गाँव बेलहारा में आयोजित तिलकोत्सव में झामुमो के केंद्रीय महासचिव, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं गढ़वा के पूर्व विधायक मिथिलेश ठाकुर विशेष आमंत्रण पर पहुँचे.

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं ने वर्षों की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को दरकिनार करते हुए एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर हजारों लोगों के बीच सहज और आत्मीय बातचीत की. यह नज़ारा देखने वाले सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए. उनके इस मिलन की तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और चर्चा का प्रमुख विषय बन गईं.

यह दृश्य इस बात का जीवंत उदाहरण है कि राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए. चुनाव में जीत-हार लगी रहती है, परंतु जो लोग रिश्तों की मर्यादा और अपनत्व को राजनीति से ऊपर रखते हैं, वही सच्चे अर्थों में विजेता कहलाते हैं. यह तस्वीर केवल दो विरोधी नेताओं की नहीं, बल्कि उस गढ़वा की पहचान भी है जो नफरत नहीं, बल्कि नम्रता और संस्कारों की राह पर चलता है, जहाँ विरोधी हो सकते हैं, पर दुश्मन नहीं. यही सच्ची राजनीति है, जो दिलों को जोड़कर दूरियाँ मिटाती है.

वहीं तिलकोत्सव में लगभग पचास हजार से अधिक लोगों की भव्य भीड़ उमड़ी. इस समारोह में पलामू सांसद विष्णुदयाल राम, पूर्व सांसद घूरन राम, झारखंड के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी सहित कई वर्तमान और पूर्व विधायक, प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए और विधायक के पुत्र को शुभकामनाएँ देते हुए विभिन्न व्यंजनों का भी आनंद लिया.

ये भी पढ़ें- बिहार में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार, बनेगा डिफेंस कॉरिडोर; बंद चीनी मिलें भी होंगी चालू, CM नीतीश का बड़ा ऐलान 

 

संबंधित सामग्री

नोज़ रिंग पहनकर स्कूल पहुंची छात्रा को थमा दी गई TC, उर्सलाइन कॉन्वेंट कॉलेज के बाहर जोरदार प्रदर्शन 

झारखंड

नोज़ रिंग पहनकर स्कूल पहुंची छात्रा को थमा दी गई TC, उर्सलाइन कॉन्वेंट कॉलेज के बाहर जोरदार प्रदर्शन 

आरोप है कि न केवल उसे स्कूल से निकाल दिया गया, बल्कि स्टाफ की ओर से धार्मिक टिप्पणी भी की गई

तारा शाहदेव केस: रकीबुल हसन को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

झारखंड

तारा शाहदेव केस: रकीबुल हसन को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने केस से जुड़े सभी तथ्यों और प्रस्तुत दलीलों पर विचार किया

विशुनगढ़ की 13 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में HC ने स्वत: संज्ञान डिस्पोज, जांच एजेंसी को FSL रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

झारखंड

विशुनगढ़ की 13 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में HC ने स्वत: संज्ञान डिस्पोज, जांच एजेंसी को FSL रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग जिले के विशुनगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका का निष्पादन कर दिया है.

JMM का मतलब

झारखंड

JMM का मतलब 'जमकर मुद्रा मोचन' पार्टी : अमर बाउरी

सुप्रियो भट्टाचार्य के पीसी पर भाजपा प्रदेश महामंत्री का पलटवार

गुदड़ी थाना के ASI मनोज कुमार बोदरा की अचानक मौत, चक्रधरपुर में हुआ पोस्टमार्टम

झारखंड

गुदड़ी थाना के ASI मनोज कुमार बोदरा की अचानक मौत, चक्रधरपुर में हुआ पोस्टमार्टम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती सांरडा के गुदड़ी थाना में पदस्थापित ASI मनोज कुमार बोदरा की अचानक मौत हो गई. घटना से पुलिस महकमे और परिवार में शोक की लहर है.