श्रद्धांजलि सभा

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रांची स्मार्ट सिटी परिसर के जुपमी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

By : Ark Sahuliyar
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रांची स्मार्ट सिटी परिसर के जुपमी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर 8 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को रांची स्मार्ट सिटी परिसर के जुपमी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उपस्थित लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को स्मरण किया. इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई.

विकास की सभी योजनाओं में वो सदैव जनता के हित को सर्वोपरि रखते थे: सूरज कुमार 
इस मौके पर राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ सूरज कुमार नें कहा कि सुदिव्य सर के मार्गदर्शन में किए गए कार्य और राज्य के शहरों को सुव्यवस्थित करनें के उनके परिकल्पना को हमेशा याद किया जाएगा. विकास की सभी योजनाओं में वो सदैव जनता के हित को सर्वोपरि रखते थे. निदेशक ने सभी कर्मियों को भी सलाह दिया कि इस भागदौड़ की जिंदगी में हमसब को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरुक और तत्पर रहना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि आप समय समय पर अपना स्वास्थ्य जांच कराएं और कुछ परेशानी है तो संबंधित बिमारी के विशेषज्ञ चिकित्सक से मिलें.

ये रहे शामिल 
श्रद्धांजलि सभा में शामिल होनेवाले अधिकारियों में स्मार्ट सिटी के सीईओ सूरज कुमार, निदेशक नगरीय प्रशासन निदेशालय नैंसी सहाय, सीईओ जेएसएलपीएस अनन्य मित्तल, सूडा के सहायक निदेशक सूरज कुमार, सुमित कुमार,नगरीय प्रशासन निदेशालय की सहायक निदेशक अभिलाषा कुमारी, अंशु कुमारी,स्मार्ट सिटी की ओर से महाप्रबंधक राकेश कुमार, मुख्य वित्त पदाधिकारी ज्योति पुष्प, पीआरओ अमित कुमार, परियोजना प्रबंधक, प्रबंधक, डीएमए और सूडा के पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के प्रभारी बनाए जाने पर सिरिबेला प्रसाद को प्रदेश कांग्रेस ने दी विदाई, प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित 

 

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम