सेवा पखवाड़े को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में बनी ठोस रणनीति

पूर्व विधायक किशुन कुमार दास की अध्यक्षता में तैयार की गई रूपरेखा

By : Admin
सेवा पखवाड़े को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में बनी ठोस रणनीति

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक किशुन कुमार दास के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय सभागार, रांची में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा 2025 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. सेवा, जागरूकता और समाजोपयोगी गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक सुदृढ़ कार्ययोजना बनाई गई.

अपने अध्यक्षीय संबोधन में दास ने कहा कि सेवा पखवाड़ा मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान तक संगठन की सेवा भावना को पहुँचाने का संकल्प है. भाजपा का मूल मंत्र ‘सेवा ही संगठन’ ही हमें निरंतर समाजहित और जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

बैठक में यह भी तय हुआ कि 2 अक्टूबर के उपरांत संगठन की गतिविधियों को और अधिक परिणाममुखी बनाते हुए समाज के कमजोर वर्गों, वंचितों और जरूरतमंदों तक सेवा पहुँचाने की दिशा में विशेष पहल की जाएगी. सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा अनुसूचित जाति निवास क्षेत्र में सेवा पखवाड़ा आयोजित कर, जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, पौधारोपण तथा समाजोपयोगी गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया जाएगा.

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा की निरंतरता पर बल दिया.

इस कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों से आए पूर्व विधायक रामचंद्र नायक, प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम, प्रदेश कार्यालय प्रभारी जोगेन्द्र लाल, प्रमंडल प्रभारी नीरज नायक, संदीप रवि, प्रदीप रवि, प्रदेश मंत्री राजीव राज लाल, प्रमंडल प्रभारी उपेन्द्र रजक, रांची महानगर मंत्री विकाश रवि, प्रदेश शोध नीति प्रभारी कमलेश किशोर, प्रदेश आईटी प्रभारी गोविंदा वाल्मिकी समेत रांची महानगर के सभी पदाधिकारी एवं भाजपा एससी मोर्चा के कई ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आजसू ने जेपीएससी अभ्यर्थियों के लिए प्रतिभा सेतु के निर्माण की मांग की

संबंधित सामग्री

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया