अभियान

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सदर अस्पताल रामगढ़ में कार्यक्रम आयोजित

नवजात बच्चियों की माताओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से संबंधित किट वितरित

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सदर अस्पताल रामगढ़ में कार्यक्रम आयोजित

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान के तहत सोमवार को सदर अस्पताल, रामगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड श्री शशि प्रकाश झा एवं उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस अवसर पर अस्पताल में जन्मी नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित करते हुए उपहार स्वरूप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से संबंधित किट प्रदान की गई तथा बेटियों के जन्म पर परिवारों को शुभकामनाएं दी गईं.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नवजात बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं. उनके बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है.

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक श्री शशि प्रकाश झा ने कहा कि "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का जनआंदोलन है. बेटियों के जन्म का सम्मान, उनके बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे बेटियों को समान अवसर प्रदान करें और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं.

अपने संबोधन में उपायुक्त श्री ऋतुराज ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति का आधार महिलाओं एवं बेटियों का सशक्तिकरण है. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य केवल लिंगानुपात में सुधार करना नहीं, बल्कि बेटियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराना भी है. जिला प्रशासन शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बेटियों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है. उन्होंने उपस्थित सभी परिवारों से आग्रह किया कि वे बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाएं, उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करें तथा समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने में सहयोग करें.

कार्यक्रम के दौरान नवजात बच्चियों की माताओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से संबंधित किट वितरित करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्तनपान, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच के महत्व की भी जानकारी दी गई. उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने माताओं को नवजात शिशुओं की उचित देखभाल एवं पोषण संबंधी आवश्यक सुझाव दिए.

कार्यक्रम में सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती इंदु प्रभा खलको, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर स्वराज, अस्पताल प्रबंधक श्रीमती अंतरा झा, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें: SIR अभियान को सफल बनाने में पूरी ताकत से जुटें कार्यकर्ता - पूर्व मंत्री आलमगीर आलम

संबंधित सामग्री

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप 

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप 

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गयी. हुंडरू बस्ती निवासी लक्ष्मण गोप वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए थे.

Cyclone Arnab से पूरे झारखंड में पेड़-पोल गिरने से विद्युत सप्लाई पर व्यापक असर, सबसे ज्यादा रांची-बोकारो जिले प्रभावित

Cyclone Arnab से पूरे झारखंड में पेड़-पोल गिरने से विद्युत सप्लाई पर व्यापक असर, सबसे ज्यादा रांची-बोकारो जिले प्रभावित

झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की और स्थिति की जानकारी दी

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

घोषणाओं के बजाय मरीजों को चाहिए जमीन पर सुविधा, राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हो रहीं घोर कठिनाइयां - बरनवाल

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस टर्मिनल में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है.