एकदिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा के ताडुआ गांव में श्री श्री निगमानंद का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया 

बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया पंचायत अंतर्गत ताडुआ गांव में सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वत परमहंसा देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग शनिवार को मनाया गया.

By : Ark Sahuliyar
बहरागोड़ा के ताडुआ गांव में श्री श्री निगमानंद का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया 

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया पंचायत अंतर्गत ताडुआ गांव में सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वत परमहंसा देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग शनिवार को मनाया गया. इस अवसर पर तादुआ, पारुलिया, घासपदा, ब्रामनकुंडी, जुगडीहा,गोपालपुर, जगगनाथपुर, कुमारडूबि,दरीसोल व पास के पश्चिम बंगाल के कई सारे गॉव के सेकड़ो सदस्य शामिल हुए. सुबह प्रभाती कीर्तन के साथ अधिवास के बाद पूजा-अर्चना, आरती वंदना समेत भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर मानुषमुड़िया आश्रम से देवेशानंद सरस्वती तथा शिवराम आचार्य उपस्थित थे.

सुबह गीता चंडी पाठ, ठाकुर जी का आवाहन, सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड जयगुरु नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. इस अबसर पर अतिथियों द्वारा श्री श्री निगमानंद जी के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. दोपहर को महाप्रसाद का वितरण किया गया इस दौरान सैकड़ों लोगों ने प्रशाद ग्रहण किया. शाम को आरती भजन, कीर्तन, पूजा-अर्चना, विदाई संगीत के साथ महोत्सव का समापन किया गया. इस मौके पर मिहिर दे, गुणधर दत्ता, हरिहर दत्ता, कमल दे, मानस दे, समीर दे, लिपन दे, सदाशिव दे, आत्मा नन्द दे, सूबल दे, सुधांशु दे, ध्रुव दे, तपन दे, शिव दे, बंशीधर सोम, अरुण दे, मृत्युंजय दे, सुनील दे, आशीष दे, सुब्रत दे, भास्कर दे, लेखक दे, बंकिम दे, उत्तम दत्ता, हिमांशु सोम आदि उपस्थित थे.