रामगढ़ में साइबर अपराध के कुख्यात सरगना की गिरफ्तारी, करोड़ों की ठगी और हत्या के आरोप

रामगढ़ में साइबर अपराध के कुख्यात सरगना की गिरफ्तारी, करोड़ों की ठगी और हत्या के आरोप

रामगढ़ में साइबर अपराध के कुख्यात सरगना की गिरफ्तारी करोड़ों की ठगी और हत्या के आरोप

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. साइबर अपराध की दुनिया में कुख्यात 27 वर्षीय संतू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला संतू कुमार बिहार–झारखंड क्षेत्र में “साइबर ठगी का बादशाह” के नाम से जाना जाता था.

हत्या के मामले में भी वांछित था
पुलिस के अनुसार, संतू कुमार पर बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं. इसके साथ ही वह एक सनसनीखेज हत्या के मामले में भी वांछित था. जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने महाराष्ट्र स्थित रतनदीप कास्टिंग कंपनी के मालिक लक्ष्मण शिंदे को एक कारोबारी सौदे का झांसा देकर पटना बुलाया था. वहां उनसे 8 लाख रुपये की ठगी की गई. जब शिंदे ने बैंक पासवर्ड देने से इनकार किया, तो उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव को नालंदा जिले में फेंक दिया गया था. 

इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन संतू कुमार लंबे समय से फरार था और रामगढ़ में छिपकर रह रहा था.

गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा गया
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई विशेष छापेमारी में आरोपी को धर दबोचा गया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से तीन आईफोन (फर्जी सिम कार्डों के साथ), 4 लाख 43 हजार रुपये नकद और एक काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है.

संतू कुमार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि संतू कुमार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. उसके खिलाफ पटना, देवघर समेत कई थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- बंधु तिर्की को असम चुनाव में सीनियर ऑब्जर्बर की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी, दिल्ली में केसी वेणुगोपाल के साथ की बैठक
 
संबंधित सामग्री

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

झारखंड

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार