गावां के प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में बाथरूम में गिरने से मौत, गांव में मचा कोहराम

गावां के प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में बाथरूम में गिरने से मौत, गांव में मचा कोहराम

गावां के प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में बाथरूम में गिरने से मौत गांव में मचा कोहराम

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां थाना क्षेत्र के हरला गांव निवासी 40 वर्षीय प्रवासी मजदूर बिगेन्द्र राजवंशी पिता लखन राजवंशी की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिगेन्द्र राजवंशी शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे अपने क्वार्टर में स्नान करने के लिए बाथरूम गए थे. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गिरकर बेहोश हो गए. आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही वे तुरंत उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि बिगेन्द्र राजवंशी हैदराबाद के एक होटल में कार्यरत थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: गावां-सतगावां मुख्य मार्ग पर ब्लॉक मोड़ के निकल बाइक से गिरने से बच्चा गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा: खण्डामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर ने मचाया तांडव, एक की मौत, चार घायल

झारखंड

बहरागोड़ा: खण्डामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर ने मचाया तांडव, एक की मौत, चार घायल

गावां-सतगावां मुख्य मार्ग पर ब्लॉक मोड़ के निकल बाइक से गिरने से बच्चा गंभीर रूप से घायल

झारखंड

गावां-सतगावां मुख्य मार्ग पर ब्लॉक मोड़ के निकल बाइक से गिरने से बच्चा गंभीर रूप से घायल

चंदनकियारी में डीटीओ का सख्त वाहन जांच अभियान, पांच ट्रकों पर कार्रवाई; बालू-कोयला माफियाओं में हड़कंप

झारखंड

चंदनकियारी में डीटीओ का सख्त वाहन जांच अभियान, पांच ट्रकों पर कार्रवाई; बालू-कोयला माफियाओं में हड़कंप

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सूचना आयुक्त की फाइल को बगैर अनुमति के किया वापस

झारखंड

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सूचना आयुक्त की फाइल को बगैर अनुमति के किया वापस

राज्य में एक बार फिर सूचना आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में अड़चन आई

गावां के पंसस की बैठक में छाया रहा शिक्षा विभाग में अनियमितता का मुद्दा, पिछले प्रस्ताव की समीक्षा की गयी

झारखंड

गावां के पंसस की बैठक में छाया रहा शिक्षा विभाग में अनियमितता का मुद्दा, पिछले प्रस्ताव की समीक्षा की गयी