पलामू के मनातू में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल, बच्चे की मौत पर भड़के ग्रामीणों का पुलिस पर हमला, हवाई फायरिंग

By : News11 Bharat
पलामू के मनातू में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल, बच्चे की मौत पर भड़के ग्रामीणों का पुलिस पर हमला, हवाई फायरिंग

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के मनातू प्रखंड अंतर्गत पदमा पंचायत के अम्मा टोली ग्राम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय मासूम सूरज कुमार की जान चली गई. ग्रामीणों के अनुसार मृतक सूरज मुख्य सड़क से हटकर अपने घर जा रहा था तभी पाटन की ओर से आ रही अनियंत्रित कार संख्या 01BV 1111 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. परिजनों ने घायल सूरज को तुरंत मेदिनीनगर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शाम करीब चार बजे उसकी मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ मेदिनीनगर पदमा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूचना मिलने पर जब मनातू थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची तो भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इस हिंसक झड़प में सब इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र यादव के सिर में गंभीर चोट आई है और कुल चार पुलिस जवान घायल हुए हैं. स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा के लिए पुलिस को विवश होकर  हवाई फायरिंग करनी पड़ी. फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का बेंगाबाद पुलिस ने किया पर्दाफाश, चोर सहित तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया